चॉकलेट से बनाएं घर पर ये 4  डिलीशियस डिशेज 

Published by : Priya Gupta Updated At : 22 Mar 2026 1:04 PM

विज्ञापन

चॉकलेट रेसिपी आइडियाज (AI generated Image)

Chocolate Recipe Ideas: अगर आप चॉकलेट के दीवाने हैं और कुछ नया बनाना चाहते हैं, तो यहां दिए गए आइडियाज को ट्राई कर सकते हैं.

विज्ञापन

Chocolate Recipe Ideas: चॉकलेट का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है. अगर आपको लगता है कि चॉकलेट सिर्फ मीठा खाने के लिए ही होती है और इससे कोई मजेदार डिश नहीं बनाई जा सकती, तो ये आर्टिकल आपके लिए है. इस आर्टिकल में हम आपको चॉकलेट से बनने वाली कुछ आसान और स्वादिष्ट रेसिपी आइडियाज बताएंगे, जिन्हें आप घर पर आसानी से ट्राई कर सकते हैं. 

चॉकलेट शेक को करें ट्राई 

चॉकलेट शेक बनाने के लिए सबसे पहले एक ब्लेंडर में ठंडा दूध डालें. फिर इसमें चॉकलेट सिरप या कोको पाउडर डालें और कुछ बर्फ के टुकड़े भी डाल डालें. इसे अच्छे से ब्लेंड करें. इसे एक गिलास में निकालकर सर्व करें. इसके ऊपर से व्हिप्ड क्रीम और चॉकलेट सिरप डालकर सर्व करें.  

केक बनाएं 

सबसे पहले आप ओवन को 180°C पर प्रीहीट करें. अब एक बाउल में मैदा, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर और चीनी मिलाएं. फिर दूसरी बाउल में दूध, तेल और वनीला एसेंस मिलाएं. दोनों मिश्रण को मिलाकर एक साथ घोल तैयार करें. घोल को बेकिंग पैन में डालकर 25–30 मिनट तक बेक करें. ठंडा होने के बाद ऊपर से चॉकलेट गनाश या पाउडर छिड़ककर सजाएं. 

कुकीज तैयार करें  

चॉकलेट कुकीज बनाने के लिए पहले मक्खन और चीनी को अच्छे से फेंटें. इसमें तेल और वनीला एसेंस डालें और मिलाएं. फिर मैदा, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर डालकर आटा तैयार करें. लास्ट में चॉकलेट चिप्स मिलाएं. इससे छोटी-छोटी बॉल्स बनाकर बेकिंग ट्रे पर रखें और 12–15 मिनट तक बेक करें. 

हॉट चॉकलेट 

हॉट चॉकलेट बनाने के लिए एक पैन में दूध गरम करें. जब दूध गर्म हो जाए तो उसमें कोको पाउडर, शक्कर और थोड़ी सी वनीला ऐसेंस डालें. इसे अच्छे से मिलाकर 2–3 मिनट पकाएं. गरमा गरम हॉट चॉकलेट को कप में डालें और ऊपर से व्हिप्ड क्रीम डालकर सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Sooji Besan Laddu: फेस्टिव सीजन को बनाएं खास, तैयार करें सूजी-बेसन के लड्डू 

यह भी पढ़ें- Masala Moongfali: सफर और स्नैक टाइम के लिए बेस्ट, आसानी से बनाएं मसाला मूंगफली नमकीन 

विज्ञापन
Priya Gupta

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola