अनंत सिंह जेल से कब आयेंगे बाहर? भव्य स्वागत की हो रही तैयारी
अनंत सिंह, विधायक
Anant Singh: अनंत सिंह सोमवार (23 मार्च) को जेल से बाहर आयेंगे. अनंत सिंह के आने से पहले उनके स्वागत की भव्य तैयारी की जा रही है. पिछले दिनों एक तस्वीर भी आई थी जिसमें देखा गया था कि उनकी लग्जरियस गाड़ी लैंड क्रूजर की साफ-सफाई की जा रही थी.
Anant Singh: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को 19 मार्च को पटना हाईकोर्ट ने जमानत दी. दुलारचंद हत्याकांड को लेकर अनंत सिंह बेऊर जेल में बंद हैं. लेकिन उन्हें जमानत मिलने के बाद अब वे जेल से बाहर आने वाले हैं. जानकारी के मुताबिक, अनंत सिंह सोमवार यानी कि 23 मार्च को जेल से बाहर आयेंगे. करीब दोपहर 2 बजे तक बेऊर जेल से उनकी रिहाई हो सकती है.
24 मार्च को यहां जायेंगे अनंत सिंह
बताया जा रहा है कि अनंत सिंह जेल से बाहर आने के बाद 24 मार्च को सुबह लगभग 8 बजे बड़हिया महारानी स्थान जायेंगे, जहां वे पूजा-पाठ करेंगे. यात्रा की शुरुआत बख्तियारपुर पुरानी रोड मार्ग से होगी. अनंत सिंह के बेऊर जेल से निकलने से पहले उनके स्वागत की भव्य तैयारी की जा रही है. अनंत सिंह के समर्थकों के बीच खुशी देखी जा रही है. अनंत सिंह के आवास पर उनकी लग्जरियस गाड़ी लैंड क्रूजर की साफ-सफाई की जा रही थी.
नवंबर 2025 में अनंत सिंह की हुई थी गिरफ्तारी
अनंत सिंह की गिरफ्तारी दुलारचंद हत्याकांड मामले में नवंबर 2025 में हुई थी. अब लगभग चार महीने के बाद वह जेल से बाहर आने वाले हैं. इससे पहले अनंत सिंह राज्यसभा चुनाव को लेकर वोट डालने के लिए 16 मार्च को जेल से बाहर आए थे. लेकिन वोट करने के बाद वे वापस बेऊर जेल चले गए थे.
चुनाव नहीं लड़ने का किया था ऐलान
16 मार्च को जब अनंत सिंह विधानसभा वोट डालने के लिए आए थे, इस दौरान उन्होंने अब चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया था. पुलिस की सुरक्षा घेरे में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने घोषणा की थी कि उनकी राजनीतिक विरासत को अब उनके बच्चे संभालेंगे. उनके इस बयान के बाद ही बिहार की राजनीति में नई हलचल शुरू हो गई थी. ऐसे में अब वे जेल से बाहर आ रहे हैं, तो उनकी क्या कुछ गतिविधियां होंगी, यह देखना दिलचस्प होगा.
Also Read: बिहार में 26 मार्च से एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, जानिए मौसम पर क्या पड़ेगा असर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










