बिहार में 26 मार्च से एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, जानिए मौसम पर क्या पड़ेगा असर

Updated at : 22 Mar 2026 12:13 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Ka Mausam Western disturbance active from March 26

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Ka Mausam: बिहार में शनिवार से बिहार के अलग-अलग जिलों में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है. झमाझम बारिश का दौर देखा जा रहा है. आज भी कई जिलों में सुबह से बादलों की आवाजाही देखी जा रही है. इस बीच मौसम विभाग की माने तो, 26 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ विकसित हो सकता है.

विज्ञापन

Bihar Ka Mausam: बिहार में मौसम ने करवट लिया और झमाझम बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली. शनिवार को पटना के अलावा अन्य कई जिलों में झमाझम बारिश हुई. जबकि रविवार को सुबह से बादलों की आवाजाही देखी जा रही है. इस बीच मौसम विभाग की माने तो, 25 मार्च तक मौसम सामान्य बना रहेगा. कोई भी चेतावनी जारी नहीं की गई है.

26 मार्च को इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

25 मार्च के बाद फिर मौसम बदल सकता है. 26 मार्च को बिहार के कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. उन जिलों में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, सिवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद शामिल है.

पश्चिमी विक्षोभ डेवलप होने से मौसम पर असर

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वी बंगलादेश और आस-पास के समुद्री तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसके अलावा पूर्वी भारत के ऊपर 12.8 किलोमीटर ऊपर ऊंचाई पर पछुआ जेट स्ट्रीम 70 नाट्स की रफ्तार से चल रही है. इसके कारण मौसम में परिवर्तन हुआ है. इसके अलावा 26 मार्च से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ विकसित हो रहा है. जिसका असर भी देखने को मिलेगा.

8.7 डिग्री सेल्सियस गिरा अधिकतम तापमान

शनिवार को पटना और आस-पास के इलाकों में रूक-रूक कर कई बार हल्की बारिश हुई. मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में 7.7 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है. जबकि बारिश के बाद पूरे दिन बादल छाये रहने और नमी से साथ चलने वाली हवाओं के कारण शहर के अधिकतम तापमान में 8.7 डिग्री सेल्सियस की कमी आई और अधिकतम पारा 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

इसके अलावा न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे के बाद अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है.

Also Read: आज रंग-बिरंगी लाइटों से गुलजार हो जायेंगे पटना के 49 छठ घाट, बारिश को लेकर प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन