प्रायोगिक परीक्षा देने गयी छात्रा का अपहरण

Updated at : 28 Apr 2017 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
प्रायोगिक परीक्षा देने गयी छात्रा का अपहरण

अकबरपुर : फतेहपुर रामेश्वरी शिवदानी इंटर विद्यालय में प्रायोगिक परीक्षा देने आयी स्कूली छात्रा का अपहरण कर लिया गया है. 17 अप्रैल को घटित घटना की प्राथमिकी छात्रा के पिता ने दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार जांच में जुट गये हैं. बताया जाता है कि दीरी गांव की छात्रा प्रियंका कुमारी मैट्रिक की प्रायोगिक […]

विज्ञापन

अकबरपुर : फतेहपुर रामेश्वरी शिवदानी इंटर विद्यालय में प्रायोगिक परीक्षा देने आयी स्कूली छात्रा का अपहरण कर लिया गया है. 17 अप्रैल को घटित घटना की प्राथमिकी छात्रा के पिता ने दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार जांच में जुट गये हैं. बताया जाता है कि दीरी गांव की छात्रा प्रियंका कुमारी मैट्रिक की प्रायोगिक परीक्षा देने आयी थी.

जब वह घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन आरंभ की. परिजनों को पता चला कि कोडरमा में खटाल चलानेवाले श्री यादव के पुत्र विकास कुमार ने शादी की नीयत से उसका अपहरण किया है. जबकि लड़का पूर्व से ही शादीशुदा है. उन्होंने अपनी पुत्री की बरामदगी की गुहार थानाध्यक्ष से लगायी है. इस मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक कृष्णनंदन प्रसाद ने बताया कि प्रियंका परीक्षा देने नहीं आयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन