पढ़ाई के साथ दुनिया घूमने का मौका, इन 5 कोर्स में मिलता है फॉरेन ट्रिप

Updated at : 22 Mar 2026 12:57 PM (IST)
विज्ञापन
Course for Travel Abroad

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

Course for Travel Abroad: अगर आपको नई जगहें देखना, अलग-अलग देशों की संस्कृति को समझना और विदेश घूमना पसंद है तो करियर चुनते समय ऐसे कोर्स का चुनाव किया जा सकता है जिसमें इंटरनेशनल एक्सपोजर मिले. भारत में कई ऐसे प्रोफेशनल कोर्स हैं जिनकी पढ़ाई के दौरान या नौकरी मिलने के बाद विदेश जाने का मौका मिलता है.

विज्ञापन

Course for Travel Abroad: 12वीं के बाद सिर्फ ग्रेजुएशन ही नहीं बल्कि कई ऐसे डिप्लोमा और प्रोफेशनल कोर्स भी मौजूद हैं जिनका सीधा कनेक्शन इंटरनेशनल लेवल से होता है. इन कोर्स को करने के बाद स्टूडेंट्स को विदेश में ट्रेनिंग, कॉन्फ्रेंस, प्रोजेक्ट या नौकरी के मौके मिल सकते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 5 कोर्स के बारे में जिनसे विदेश घूमने (Course for Travel Abroad) का सपना भी पूरा हो सकता है और अच्छी कमाई भी हो सकती है.

MBA in International Relations

MBA in International Relations आज के समय में तेजी से लोकप्रिय होता जा रहा कोर्स है. यह कोर्स उन स्टूडेंट्स के लिए बेहतर है जो इंटरनेशनल पॉलिटिक्स, ग्लोबल बिजनेस और कूटनीति में रुचि रखते हैं. इस कोर्स में स्टूडेंट्स को देशों के बीच संबंध, अंतर्राष्ट्रीय संगठन, ग्लोबल ट्रेड और विदेशी नीतियों के बारे में पढ़ाया जाता है.

इस कोर्स की सबसे खास बात यह है कि पढ़ाई के दौरान कई बार इंटरनेशनल सेमिनार, एक्सचेंज प्रोग्राम और रिसर्च प्रोजेक्ट में विदेश जाने (Course for Travel Abroad) का मौका मिल सकता है. भारत में यह कोर्स कई टॉप इंस्टीट्यूट में कराया जाता है. जैसे Jawaharlal Nehru University (JNU), Jadavpur University Kolkata, Symbiosis International University Pune और Amity University जैसे कॉलेजों में इंटरनेशनल रिलेशन्स या इससे जुड़े MBA प्रोग्राम उपलब्ध हैं.

JNU International Studies Course Details Check Here

Diploma in International Relations

अगर कोई छात्र 12वीं के बाद या ग्रेजुएशन के बाद इंटरनेशनल रिलेशन्स की पढ़ाई शुरू करना चाहता है तो वह Diploma in International Relations कर सकता है. यह कोर्स आमतौर पर 1 से 2 साल का होता है और इसमें ग्लोबल पॉलिटिक्स, इंटरनेशनल लॉ, कूटनीति और विदेशी नीतियों के बारे में पढ़ाया जाता है.

भारत में Delhi University, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, Manipal Academy of Higher Education और सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी पुणे जैसे इस्टीट्यूट में इंटरनेशनल स्टडीज या रिलेशन्स से जुड़े डिप्लोमा कोर्स उपलब्ध हैं. यह कोर्स आगे चलकर मास्टर्स और रिसर्च के लिए भी मजबूत आधार बनाता है.

Course for Travel Abroad: ट्रैवल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट

अगर आपको घूमना पसंद है और दुनिया की नई जगहें देखना चाहते हैं तो Travel and Tourism Management एक शानदार करियर ऑप्शन हो सकता है. इस कोर्स में टूर प्लानिंग, ट्रेवल इंडस्ट्री, एयरलाइन ऑपरेशन, होटल मैनेजमेंट और इंटरनेशनल टूरिज्म के बारे में पढ़ाया जाता है.

इस फील्ड में काम करने वाले लोगों को अक्सर अलग-अलग देशों में ट्रेवल ((Travel Abroad)) पैकेज तैयार करने, टूर मैनेज करने या इंटरनेशनल क्लाइंट्स के साथ काम करने का मौका (Indian Course for Travel Abroad) मिलता है. कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को विदेश में ट्रेनिंग या बिजनेस ट्रिप पर भी भेजती हैं. है.

फॉरेन ट्रेड एंड इंटरनेशनल बिजनेस

आजकर Foreign Trade या International Business से जुड़े कोर्स की डिमांड बढ़ गई है. इस कोर्स में इंपोर्ट-एक्सपोर्ट, ग्लोबल मार्केट, इंटरनेशनल फाइनेंस और ट्रेड पॉलिसी के बारे में पढ़ाया जाता है. इस कोर्स के दौरान ही कई बार बिजनेस मीटिंग, ट्रेड फेयर या मार्केट रिसर्च के लिए विदेश यात्रा भी करनी पड़ सकती है.

भारत में इस क्षेत्र के लिए सबसे प्रसिद्ध संस्थान Indian Institute of Foreign Trade (IIFT) नई दिल्ली और IIFT Kolkata हैं. इस फील्ड में सैलरी पैकेज भी काफी अच्छा होता है और कई बार 10 लाख रुपये सालाना से ज्यादा तक पहुंच सकता है.

UPSC के जरिए Indian Foreign Service

अगर आप सरकारी सेवा में रहकर विदेश जाना (Travel Abroad) चाहते हैं तो UPSC सिविल सर्विस परीक्षा के जरिए Indian Foreign Service यानी IFS में शामिल हो सकते हैं. यह भारत की सबसे प्रतिष्ठित सेवाओं में से एक मानी जाती है. UPSC टॉप रैंक लाने वालों को ही IFS सर्विस मिलता है.

यह भी पढ़ें: एस्ट्रोनॉट बनने के लिए कौन-सा कोर्स जरूरी? जानिए 10वीं से लेकर कॉलेज तक का पूरा प्लान

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola