एस्ट्रोनॉट बनने के लिए कौन-सा कोर्स जरूरी? जानिए 10वीं से लेकर कॉलेज तक का पूरा प्लान

स्टूडेंट की प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-Freepik)
How to Become an Astronaut: एस्ट्रोनॉट बनने की तैयारी की शुरुआत स्कूल स्तर से ही हो जाती है. साइंस और मैथ्स विषय पर मजबूत पकड़ होनी चाहिए.
How to Become an Astronaut: साइंस की पढ़ाई के दौरान यूनिवर्स, ग्रह और अंतरिक्ष की दुनिया हर स्टूडेंट को कभी न कभी जरूर आकर्षित करती है. बचपन में अक्सर यह सपना होता है कि एक दिन एस्ट्रोनॉट बनकर अंतरिक्ष में जाएं, लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, यह सपना कहीं पीछे छूट जाता है क्योंकि सही जानकारी नहीं मिल पाती. आज हम जानेंगे कि एस्ट्रोनॉट बनने का रास्ता क्या है, कौन सा कोर्स करना चाहिए और इस फील्ड में करियर की शुरुआत कहां से होती है?
एस्ट्रोनॉट बनने की तैयारी स्कूल से शुरू होती है
एस्ट्रोनॉट बनने की तैयारी की शुरुआत स्कूल स्तर से ही हो जाती है. अगर आपको एस्ट्रोनॉट बनना है तो शुरुआत से ही साइंस पर मजबूत पकड़ होना जरूरी है. 10वीं के बाद 12वीं में स्टूडेंट्स को साइंस स्ट्रीम (PCM) यानी कि Physics, Chemistry और Mathematics (PCM) चुनना चाहिए. साइंस और मैथ्स में मजबूत पकड़ बेहद जरूरी होती है, क्योंकि आगे की पूरी पढ़ाई इन्हीं सब्जेक्ट पर बेस्ड होती है.
एस्ट्रोनॉट बनने के लिए कौन सा कोर्स करें?
एस्ट्रोनॉट बनने के लिए कोई स्पेशल कोर्स नहीं है. लेकिन कुछ कोर्स या डिग्री इस फील्ड में आगे बढ़ने के लिए जरूरी है.
- एयरोस्पेस इंजीनियरिंग
- मैकेनिकल इंजीनियरिंग
- फिजिक्स में BA/MA
- स्पेस साइंस की पढ़ाई
- रोबॉटिक्स की पढ़ाई
- Aviation या Pilot Training
एस्ट्रोनॉट बनने के लिए टॉप संस्थान
भारत में कई ऐसे संस्थान हैं, जहां से स्पेस से जुड़ी पढ़ाई की जा सकती है:
- IIST (Indian Institute of Space Science and Technology), तिरुवनंतपुरम – ISRO से जुड़ा प्रमुख संस्थान
- IITs (जैसे बॉम्बे, कानपुर, मद्रास, खड़गपुर)
- MIT (Madras Institute of Technology)
इन संस्थानों से पढ़ाई करने पर स्पेस सेक्टर में करियर के बेहतर अवसर मिलते हैं.
एस्ट्रोनॉट बनने के बाद कहां मिलती है नौकरी?
- ISRO (Indian Space Research Organisation)
- HAL (Hindustan Aeronautics Limited)
- प्राइवेट स्पेस कंपनियां
यह भी पढ़ें- डॉक्टर, इंजीनियर नहीं…Gen Z वाला करियर ऑप्शन चुनें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




