डॉक्टर, इंजीनियर नहीं…Gen Z वाला करियर ऑप्शन चुनें
फूड व्लॉगर की प्रतीकात्मक तस्वीर (PC-Freepik)
Best Career Options After Graduation: आज के समय में डाटा एनालिस्ट से लेकर कई सारे करियर ऑप्शन हैं. इनके जरिए आप आप लाखों की कमाई कर सकते हैं.
Best Career Options After Graduation: आज के समय में क्रिएटिविटी को केवल किताबों के ज्ञान से ज्यादा महत्व दिया जा रहा है. यही वजह है कि युवाओं के पास अब करियर के सेलेक्टेड ऑप्शन नहीं रह गए हैं. पहले जहां डॉक्टर, इंजीनियर और सरकारी नौकरी ही मेन ऑप्शन माने जाते थे, वहीं अब हालात बदल चुके हैं. टेक्नोलॉजी और डिजिटल प्लेटफॉर्म के विकास ने करियर के कई नए रास्ते खोल दिए हैं. आज के युवा अपने पैशन को फॉलो करते हुए कंटेंट क्रिएशन, डिजाइनिंग, डिजिटल मार्केटिंग जैसी फील्ड भी शानदार करियर बना रहे हैं और अच्छी कमाई कर रहे हैं.
आज के समय में करियर के ऑप्शन पहले से काफी ज्यादा डायवर्स हो गए हैं और Gen Z के लिए तो ये एक बड़ा एडवांटेज है. अब सिर्फ पारंपरिक जॉब्स तक सीमित रहने की जरूरत नहीं है, बल्कि अपनी स्किल और इंटरेस्ट के हिसाब से अलग-अलग फील्ड में करियर बनाया जा सकता है.
कंटेंट क्रिएशन
कंटेंट क्रिएशन आज सबसे तेजी से ग्रो करने वाला करियर बन चुका है. यूट्यूब, इंस्टाग्राम और ब्लॉगिंग के जरिए लोग न सिर्फ फेम पा रहे हैं, बल्कि ब्रांड डील्स और एड्स से अच्छी कमाई भी कर रहे हैं. इसी तरह गेम डिजाइनिंग भी एक उभरता हुआ सेक्टर है, जहां क्रिएटिव माइंड वाले युवाओं के लिए शानदार मौके हैं.
फूड ब्लॉगिंग
अगर आपको खाने-पीने का शौक है तो फूड ब्लॉगिंग भी एक अच्छा ऑप्शन है. लोग नए कैफे और रेस्तरां एक्सप्लोर करके रिव्यू देते हैं और उससे इनकम जनरेट करते हैं. घूमने के शौकीन लोगों के लिए ट्रैवल ब्लॉगिंग एक ड्रीम करियर की तरह है, जहां आप ट्रैवल करते हुए ही कमाई कर सकते हैं. इस फील्ड में लाखों की कमाई हो सकती है. साथ ही आप घर से भी यूट्यूब के लिए फूड व्लॉगिंग शुरू कर सकते हैं.
डिजिटल मार्केटिंग
आज के डिजिटल दौर में डिजिटल मार्केटिंग की डिमांड तेजी से बढ़ी है. कंपनियां अपने प्रोडक्ट्स को ऑनलाइन प्रमोट करने के लिए एक्सपर्ट्स ढूंढ रही हैं. इसके अलावा UX/UI डिजाइनिंग भी काफी पॉपुलर हो रही है, क्योंकि हर ऐप और वेबसाइट को यूजर-फ्रेंडली बनाने के लिए डिजाइनर्स की जरूरत होती है. डिजिटल मार्केटिंग में शुरुआती कमाई 5 -7 लाख के बीच होती है. वहीं एक्सपीरियंस के साथ सैलरी बढ़ने के चांस हैं.
डाटा एनालिस्ट
डाटा एनालिस्ट का रोल भी आज के समय में बहुत इंपोर्टेंट हो गया है, क्योंकि कंपनियां डाटा के आधार पर बड़े फैसले लेती हैं. इसके अलावा फिटनेस ट्रेनर, ग्राफिक डिजाइनर और फोटोग्राफर जैसे करियर भी तेजी से ट्रेंड में हैं, जहां आपकी स्किल ही आपकी सबसे बड़ी ताकत होती है. डाटा एनालिस्ट की भी सैलरी काफी शानदार मानी जाती है.
यह भी पढ़ें- IIT दिल्ली में इंटर्नशिप का मौका, जानें इसके 6 बड़े फायदे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शाम्भवी शिवानी
शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए