पुलिस ने शराब के साथ 11 बस यात्रियों को किया गिरफ्तार

Updated at : 16 Feb 2017 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने शराब के साथ 11 बस यात्रियों को किया गिरफ्तार

नवादा : बिहार के नवादा जिला के रजौली चेक पोस्ट पर मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने एक से 11 यात्रियों को शराब की बोतलों के साथ गिरफ्तार किया. मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के जिला अधीक्षक प्रेम प्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पडोसी झारखंड से आ रही उक्त […]

विज्ञापन

नवादा : बिहार के नवादा जिला के रजौली चेक पोस्ट पर मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने एक से 11 यात्रियों को शराब की बोतलों के साथ गिरफ्तार किया. मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के जिला अधीक्षक प्रेम प्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पडोसी झारखंड से आ रही उक्त बस से गिरफ्तार किये गये इन लोगों के पास से भारत में निर्मित विदेशी शराब के 50 बोतल और देशी शराब के सौ पाउच बरामद किये गये हैं.

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार इन यात्रियों को बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धारा 2016 के संगत धाराओं के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेजे जाने के लिए अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन