बिहार बोर्ड रिजल्ट से पहले टॉपर वेरिफिकेशन, जानें क्यों जरूरी है ये काम
Published by : Ravi Mallick Updated At : 15 Mar 2026 4:38 PM
सांकेतिक फोटो (Freepik)
Bihar Board 12th Topper Verification: बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है. लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, बिहार बोर्ड इंटर के लिए कॉपी चेकिंग की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है. अब BSEB की तरफ से टॉपर्स का वेरिफिकेशन होगा.
Bihar Board 12th Topper Verification: बिहार बोर्ड 12वीं के छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है. ताजा जानकारी के अनुसार बिहार विद्यालय परीक्षा समिति यानी BSEB की तरफ से इंटर परीक्षा की कॉपियां लगभग पूरी तरह से चेक कर ली गई हैं. अब बोर्ड रिजल्ट जारी करने से पहले एक जरूरी प्रक्रिया पूरी करेगा. इसे टॉपर वेरिफिकेशन कहा जाता है.
Bihar Board 12th Topper Verification: क्यों होता है वेरिफिकेशन?
बिहार बोर्ड हर साल रिजल्ट जारी करने से पहले उन छात्रों का वेरिफिकेशन करता है जिनके सबसे ज्यादा नंबर आते हैं. यह प्रक्रिया इसलिए की जाती है ताकि रिजल्ट पूरी तरह पारदर्शी रहे और टॉपर्स को लेकर किसी तरह का विवाद न हो.
टॉपर्स को कैसे मिलता है बुलावा
जिन छात्रों के सबसे ज्यादा अंक आते हैं, उन्हें बिहार बोर्ड की तरफ से फोन कॉल किया जाता है. कई बार उन्हें ईमेल या मैसेज के जरिए भी जानकारी दी जाती है. इसके बाद उन छात्रों को उनके अभिभावक या किसी शिक्षक के साथ पटना स्थित बिहार बोर्ड के मुख्य कार्यालय बुलाया जाता है.
लिखित और मौखिक से होती है जांच
पटना में बोर्ड कार्यालय पहुंचने के बाद छात्रों से कुछ पंक्तियां लिखवाई जाती हैं. इसका मकसद यह होता है कि उनकी लिखावट को उनकी असली उत्तर पुस्तिका से मिलाया जा सके. इसके अलावा हर विषय के एक्सपर्ट्स छात्र से उस विषय से जुड़े कुछ बेसिक सवाल भी पूछते हैं.
टॉपर वेरिफिकेशन के दौरान छात्रों का एक छोटा इंटरव्यू भी लिया जाता है. इसमें उनकी सोच, विषय की समझ और मानसिक क्षमता को परखा जाता है. जब यह पूरी प्रक्रिया खत्म हो जाती है और सब कुछ सही पाया जाता है, तब बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी करने की तैयारी करता है.
यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट में जंग का असर, CBSE ने रद्द की बोर्ड परीक्षाएं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










