इस्तीफा दे चुके शिक्षक भी बने वीक्षक!

नवादा : इंटर व मैट्रिक की परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने का प्रशासनिक प्रयास किया जा रहा है. पर,विभागीय भूल बड़ी लापरवाही हो सकती है. वीक्षकों की तैनाती में ऐसी भूल सामने आ रही है. भले ही प्रशासन कदाचार मुक्त परीक्षा लेने का दावा कर रहा है, पर लापरवाही भी शुरू हो चुकी है. एक वीक्षक […]
नवादा : इंटर व मैट्रिक की परीक्षा को कदाचारमुक्त कराने का प्रशासनिक प्रयास किया जा रहा है. पर,विभागीय भूल बड़ी लापरवाही हो सकती है. वीक्षकों की तैनाती में ऐसी भूल सामने आ रही है. भले ही प्रशासन कदाचार मुक्त परीक्षा लेने का दावा कर रहा है, पर लापरवाही भी शुरू हो चुकी है. एक वीक्षक प्रेम लता मध्य विद्यालय राजेंद्र नगर की हैं.
इन्हें परीक्षा में कन्या इंटर विद्यालय में वीक्षक बनाया गया है. यह दो साल पहले रिजाइन दे चुकी हैं. इसी तरह मुकेश कुमार मध्य विद्यालय कुटरी को राजेंद्र मेमोरियल महिला महाविद्यालय में व अमित कुमार नवसृजित मध्य विद्यालय गोड़धोवा को श्री कृष्ण मेमोरियल महाविद्यालय में वीक्षक के रूप में तैनात किया गया है. यह दोनों भी दो साल पहले इस्तीफा कर चुके हैं. ऐसी भूल कदाचारमुक्त परीक्षा में बड़ी बाधा बन सकती है. हालांकि जिला शिक्षा पदाधिकारी गोरख प्रसाद कहते हैं, जानकारी मिली है इसे ठीक कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




