महिलाओं को खाता खुलवाने के लिए आशा करेंगी प्रेरित

Updated at : 08 Feb 2017 1:45 AM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं को खाता खुलवाने के लिए आशा करेंगी प्रेरित

नवादा : आशा को पीएफएमएस प्रणाली के बारे में मंगलवार को प्रखंड सभागार में प्रशिक्षण दिया गया. फिनो फिनटेक फाउंडेशन द्वारा वर्ल्ड बैंक की वित्तीय सहायता से साक्षरता परियोजना चलायी जा रही है. यह राज्य स्वास्थ्य समिति के साथ मिल कर जिलों में वित्तीय साक्षरता प्रदान करने का काम कर रही है. फाउंडेशन के प्रशिक्षक […]

विज्ञापन

नवादा : आशा को पीएफएमएस प्रणाली के बारे में मंगलवार को प्रखंड सभागार में प्रशिक्षण दिया गया. फिनो फिनटेक फाउंडेशन द्वारा वर्ल्ड बैंक की वित्तीय सहायता से साक्षरता परियोजना चलायी जा रही है. यह राज्य स्वास्थ्य समिति के साथ मिल कर जिलों में वित्तीय साक्षरता प्रदान करने का काम कर रही है. फाउंडेशन के प्रशिक्षक नरेंद्र कुमार सिन्हा व प्राथमिक स्वास्थ केंद्र परिसर की आशा सुषमा राय द्वारा दिया गया. सरकार द्वारा स्वास्थ्य संबंधी योजनायों के तहत जननी व बाल सुरक्षा योजना प्रचलित है. राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत एक सुरक्षित मातृत्व हस्तक्षेप है.

यह गरीब गर्भवती महिलाओं के बीच संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देकर मातृ व नवजात शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से लागू किया गया है. इस योजना में सरकार द्वारा गरीबी रेखा से नीचे की गर्भवती महिलाओं को पीएचसी में प्रसव की सुविधा का लाभ मिलता है. प्रसव के बाद मिलनेवाले प्रोत्साहन रुपये उनके बैंक खाते में जमा होती है. इस कारण महिलाओं को बैंक में खाता जरूरी है. इसलिए फिनो फिनटेक फाउंडेशन आशा को महिलाओं के बैंक में खाता खुलवाने में प्रेरित करने को प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन