परीक्षार्थियों से पांच से छह लाख में हुई थी डील
Updated at : 06 Feb 2017 3:52 AM (IST)
विज्ञापन

बीएसएससी. पहले चरण की इंटरस्तरीय परीक्षा में भी गिरोह ने सेटिंग से उपलब्ध कराये थे उत्तर नवादा : बीएसएससी की परीक्षा में गिरोह के सेंटरों ने परीक्षा उत्तीर्ण कराने के लिए अभ्यर्थियों से पांच से छह लाख रुपये तक में सेटिंग की थी. इसके लिए बाकायदा एग्रीमेंट पेपर तैयार किये गये थे. राज्य के नालंदा, […]
विज्ञापन
बीएसएससी. पहले चरण की इंटरस्तरीय परीक्षा में भी गिरोह ने सेटिंग से उपलब्ध कराये थे उत्तर
नवादा : बीएसएससी की परीक्षा में गिरोह के सेंटरों ने परीक्षा उत्तीर्ण कराने के लिए अभ्यर्थियों से पांच से छह लाख रुपये तक में सेटिंग की थी. इसके लिए बाकायदा एग्रीमेंट पेपर तैयार किये गये थे. राज्य के नालंदा, किशनगंज, बक्सर, बरौनी, रोहतास, सुपौल, सहरसा सहित दर्जनों जिले के परीक्षार्थी रैकेट से जुड़ कर परीक्षा देने बैठे थे. इसमें विभिन्न कोचिंग संस्थान के छात्र व शिक्षक उत्तर तैयार कराने के लिए मौके पर उपस्थित थे. 29 जनवरी को पहले चरण की परीक्षा में भी गिरोह ने उत्तर उपलब्ध कराया था. सभी से 20-25 हजार रुपये बतौर एडवांस लिये गये थे.
पुलिस अधिकारी की सक्रियता से हुआ खुलासा गुप्त सूचना के आधार पर एसपी विकास बर्मन ने भी गिरोह को धर दबोचने के लिए बड़ी तैयारी कर रखी थी. इसमें एसडीपीओ पकरीबरावां रामपुकार सिंह, एसडीपीओ सदर संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व व निर्देशन में एक विशेष टीम ने तत्परता के साथ कार्रवाई की. टीम में प्रभारी अपर समाहर्ता सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी धीरेंद्र झा भी शामिल रहे. इस चर्चित घटना को लेकर वारिसलीगंज थाना में कांड संख्या 14/17 दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




