28 को आयेंगे सीएम, जायेंगे सुपौल

Updated at : 24 Jan 2017 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
28 को आयेंगे सीएम, जायेंगे सुपौल

मुख्यमंत्री के आगमन की औपचारिक पुष्टि होनी बाकी नेमदारगंज पंचायत में बन सकता है दौरा का कार्यक्रम नवादा नगर. जिला प्रशासन की बदली गतिविधियों से सहज अनुमान लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री का दौरा 28 जनवरी को होने जा रहा है. हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है. लेकिन, मुख्यमंत्री […]

विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आगमन की औपचारिक पुष्टि होनी बाकी
नेमदारगंज पंचायत में बन सकता है दौरा का कार्यक्रम
नवादा नगर. जिला प्रशासन की बदली गतिविधियों से सहज अनुमान लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री का दौरा 28 जनवरी को होने जा रहा है. हालांकि, प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की जा रही है. लेकिन, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन तैयारियों में कोई कमी नहीं रख रहा है. नेमदारगंज पंचायत के सुपौल गांव को मुख्यमंत्री के दौरे के लिए चुने जाने की संभावना है. पिछले छह माह से भी अधिक समय से गांव में सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का काम किया जा रहा है. जिले का पहला शौच मुक्त गांव होने का खिताब भी इसी गांव को मिला हुआ है.
प्रशासन द्वारा इसके लिए गांव में डीएम का जनता दरबार लगा कर कई महत्वपूर्ण काम को पूरा किया गया है. जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री के सात निश्चय हर घर को नल का जल, हर घर बिजली का कनेक्शन आदि काम को पूरा होने का एहसास इस गांव में होता है. प्रशासन के कोई भी अधिकारी मुख्यमंत्री के यात्रा को लेकर बननेवाले कार्यक्रम के बारे में कहने से बच रहे हैं, लेकिन सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग के पुराने काम को पूरा करने के साथ ही सभी पेंडिंग फाइलों को पूरा करने में सक्रिय दिख रहे हैं. समाहरणालय में मुख्यमंत्री के आगमन की आहट का एहसास आसानी से हो जा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन