सफाईकर्मियों में रहा नशामुक्ति का जोश

Updated at : 22 Jan 2017 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
सफाईकर्मियों में रहा नशामुक्ति का जोश

हिसुआ : नगर पंचायत के सफाईकर्मियों में नशामुक्ति का जोश और उत्साह दिखा. नगर के मार्गों व चौकों की साफ-सफाई के बाद सफाईकर्मी तैयार होकर मानव शृंखला में भाग लेने राजगीर रोड पहुंचे और शृंखला बनायी. सफाईकर्मियों ने कहा कि सरकार का शराबबंदी का फैसला हम गरीब के परिवारों के हित में है. आज हम […]

विज्ञापन

हिसुआ : नगर पंचायत के सफाईकर्मियों में नशामुक्ति का जोश और उत्साह दिखा. नगर के मार्गों व चौकों की साफ-सफाई के बाद सफाईकर्मी तैयार होकर मानव शृंखला में भाग लेने राजगीर रोड पहुंचे और शृंखला बनायी. सफाईकर्मियों ने कहा कि सरकार का शराबबंदी का फैसला हम गरीब के परिवारों के हित में है. आज हम खुशहाल हैं.

हम स्वेच्छा से उत्साह के साथ इस अभियान से जुड़े हैं. बाद में भी इस तरह के काम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे. सफाईकर्मी अनिल राजवंशी, विजय दास, छोटू डोम, छोटे दास, धर्मेंद्र रविदास, बुधन रविदास, पवन दास, संजय रविदास, मुन्नी डोम, सुखदेव दास आदि ने उत्साह दिखाया और अभियान को सार्थक बताया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन