मानव शृंखला के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

Updated at : 22 Jan 2017 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
मानव शृंखला के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

वारिसलीगंज : नशाबंदी को लेकर सरकार के आह्वान पर मानव शृंखला में भाग लेने को लेकर शनिवार की सुबह से ही सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ी. स्कूली बच्चे से लेकर आमलोगों की खासी भागेदारी रही. व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की बेचैनी साफ देखी गयी. 25 किलोमीटर लंबी मानव शृंखला में से 13 किलोमीटर निर्जन स्थलों […]

विज्ञापन

वारिसलीगंज : नशाबंदी को लेकर सरकार के आह्वान पर मानव शृंखला में भाग लेने को लेकर शनिवार की सुबह से ही सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ी. स्कूली बच्चे से लेकर आमलोगों की खासी भागेदारी रही. व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की बेचैनी साफ देखी गयी. 25 किलोमीटर लंबी मानव शृंखला में से 13 किलोमीटर निर्जन स्थलों को भरने में काफी प्रयास करना पड़ा. जनसैलाब का आलम यह था कि नगर पंचायत के मुड़लाचक तिमुहाने से शेरपुर मोड़ तक सड़क के दोनों किनारे मानव शृंखला बनानी पड़ी. इसकी लंबाई छह किलोमीटर है. इस दौरान भूमि सुधार उप समाहर्ता नंद किशोर चौधरी, पकरीवराबां एसडीपीओ रामपुकार सिंह, संयोजक चंद्रमौली शर्मा, सीओ सह बीडीओ अमित कुमार, थानाध्यक्ष मृत्युंजय प्रसाद सिंह आदि अधिकारी मानव शृंखला का मुआयना करते दिखे.

उत्सवी माहौल: मानव शृंखला को लेकर शनिवार की सुबह से ही उत्सवी माहौल का नजारा दिखा. सरकट्टी मोड़ से लेकर बाधीबरडीहा मोड़ व नवादा-जमुई पथ के निर्जन स्थल रेहुआ मोड़ से कौशल पेट्रोल पंप तक बैंड बाजे, तासा, ढ़ोल पार्टी, के माध्यम से गाने बज रहे थे. सांस्कृतिक जत्था शराबबंदी के पक्ष में लोकगीतों के माध्यम से कार्यक्रम को सरस बना रहे थे. स्कूली बच्चों के सिर पर टोपियां, हाथों में बैलून लिये किसी खास त्योहार की ओर इशारा कर रहा था.
जनप्रतिनिधियों की रही भागीदारी
सरकारी, गैर सरकारी विद्यालयों व पंचायत जनप्रतिनिधि की भागीदारी काफी अच्छी दिखी. आमलोगों का सहयोग सराहनीय रही. महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों की भागीदारी कम दिखी. स्वयंसेवी संस्थाओं व अन्य विभागों की भी उपस्थिति उत्साह वर्धक रही. साक्षरता कर्मियों की खासे भागीदारी से कार्यक्रम काफी व्यवस्थित दिखी. प्रेरकों व टोला सेवकों को काफी तत्पर देखा गया. कार्यक्रम में जिला पार्षद अंजनी कुमार, मुखिया संघ के अध्यक्ष गौतम कुमार, मुखिया गुड्डी देवी, नीलम देवी, जितेंद्र कुमार, राज कुमार सिंह, गुड़िया देवी, सुशीला देवी, मीना देवी सहित अन्य लोग सक्रिय दिखे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन