बच्चों व जीविका का मिला भरपूर सहयोग
Updated at : 22 Jan 2017 5:15 AM (IST)
विज्ञापन

नरहट : शराबबंदी को सफल बनाने के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को आयोजित ऐतिहासिक मानव शृंखला पूर्णतः सफल रही. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों के साथ-साथ स्कूली बच्चों व जीविका दीदी का भरपूर सहयोग रहा. गांव की महिलाएं उत्सवी माहौल में नये परिधानों में नजर आ रही थी. […]
विज्ञापन
नरहट : शराबबंदी को सफल बनाने के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को आयोजित ऐतिहासिक मानव शृंखला पूर्णतः सफल रही. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकों के साथ-साथ स्कूली बच्चों व जीविका दीदी का भरपूर सहयोग रहा. गांव की महिलाएं उत्सवी माहौल में नये परिधानों में नजर आ रही थी. स्कूली बच्चों में भी गजब का उत्साह देखने को मिल रहा.
बाइक से चौकसी : मानव शृंखला की सफलता के लिए थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने सुरक्षा के मद्देनजर बाइक से चौकसी बरतते देखे गये. कही कोई बाधा न हो इसके लिए अपने क्षेत्र में निगरानी करते रहे. आवागमन को पूरी तरह बंद कर दिया गया था.
अधिकारी दिखे सक्रिय : मानव शृंखला को सफल बनाने में सीओ व सभी जोनल पदाधिकारी सक्रिय दिखे. सीओ रामभजन राम व जोनल पदाधिकारी बीइओ विद्यानंद ठाकुर, बीएओ प्रभात कुमार, जेएसएस राकेश कुमार, बीपीआरओ अमित कुमार शृंखला को सफल बनाने में तत्पर दिखे.
भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सहयोग
शराबबंदी को सफल बनाने में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सहयोग किया. नरहट चांदनी चौक बरौली व शेखपुरा के आसपास भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में मानव शृंखला बनाने में सहयोग किया. बरौली के पास लाइन में लगे लोगों को भाजपाइयों ने पानी पिलाने का भी काम किया. इस मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह उर्फ मांगो सिंह, पंकज कुमार मुन्ना, विकास कुमार, विवेकानंद, रामपदारथ सिंह, सुरेश सिंह, उमाकांत सिंह आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




