राष्ट्रीय कंप्यूटर साक्षरता मिशन कौशल विकास योजना-2 का ट्रेनिंग पार्टनर बना

Updated at : 19 Jan 2017 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय कंप्यूटर साक्षरता मिशन कौशल विकास योजना-2 का ट्रेनिंग पार्टनर बना

नवादा : केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना-2 का नेशनल ट्रेनिंग पार्टनर राष्ट्रीय कंप्यूटर साक्षरता मिशन (आरसीएसएम) बना है. इसके तहत राष्ट्रीय कंप्यूटर साक्षरता मिशन पूरे देश-प्रदेश में पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर पर ट्रेनिंग सेंटर को खोलने के लिए अधिकृत है. राष्ट्रीय कंप्यूटर साक्षरता मिशन के फाउंडर और चेयरमैन संतोष […]

विज्ञापन
नवादा : केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना-2 का नेशनल ट्रेनिंग पार्टनर राष्ट्रीय कंप्यूटर साक्षरता मिशन (आरसीएसएम) बना है. इसके तहत राष्ट्रीय कंप्यूटर साक्षरता मिशन पूरे देश-प्रदेश में पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तर पर ट्रेनिंग सेंटर को खोलने के लिए अधिकृत है. राष्ट्रीय कंप्यूटर साक्षरता मिशन के फाउंडर और चेयरमैन संतोष कुमार जिले के नरहट प्रखंड में श्रीबावू की जन्मस्थली खनवां के निवासी हैं. इन्होंने आज से 20 वर्ष पूर्व ही इस मिशन को आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम से प्रारंभ कर पूरे देश में लाखों लाेगों को अपनी संस्था राष्ट्रीय कंप्यूटर साक्षरता मिशन के द्वारा ई-साक्षर का मिशन चला कर अपनी राष्ट्रीय छवि बनायी है.
संतोष के मिशन आदर्श गांव के मिशन के तहत किये गये प्रयास से आज खनवां लगातार विकास का नया इतिहास रच रहा है. एक बार फिर संतोष कुमार के मिशन को प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना-2 से जुड़ने पर प्रदेश और जिले के लिए गौरव बना है.नवादा में स्किल विकास के लक्ष्य को त्वरित गति से पूरा करने के लिए हर ब्लाॅक में एक सेंटर शुरू किया जायेगा. इस योजना के तहत ट्रेनिग सेंटर शुरू करनेवाले इच्छुक सरकारी या प्राइवेट संस्थान या इच्छुक लोग प्रशिक्षण केंद्रो को खोलने के लिए राष्ट्रीय प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना-2 साक्षरता मिशन से संपर्क कर सकते हैं. योजना के तहत कम से कम 3000 वर्ग फीट वाले वितरहित स्कूल, वितरहित कॉलेज, आइटीआइ, सिक्यूरिटी गार्ड -सेना भरती ट्रेनिंग, कंप्यूटर सेंटर जैसे संस्था इस योजना से जुड़ सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन