खनवां के सूत से लुधियाना में बन रहे स्वेटर

Updated at : 16 Jan 2017 5:31 AM (IST)
विज्ञापन
खनवां के सूत से लुधियाना में बन रहे स्वेटर

केंद्रीय मंत्री व लुधियाना के कपड़ा मिल से पहुंचे अधिकारियों ने महिलाओं को दिखाये खनवां की सूत से निर्मित स्वेटर हिसुआ : खनवां की सूत से लुधियाना में स्वेटर व वस्त्र बन रहे हैं. यह जानकारी रविवार को खनवां के भारतीय हरित खादी ग्रामोदय संस्थान में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व लुधियाना से पहुंचे कपड़ा […]

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री व लुधियाना के कपड़ा मिल से पहुंचे अधिकारियों ने महिलाओं को दिखाये खनवां की सूत से निर्मित स्वेटर

हिसुआ : खनवां की सूत से लुधियाना में स्वेटर व वस्त्र बन रहे हैं. यह जानकारी रविवार को खनवां के भारतीय हरित खादी ग्रामोदय संस्थान में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह व लुधियाना से पहुंचे कपड़ा के मिल के अधिकारियों ने दी. कार्यक्रम स्थगित होने के बाद पहुंचे अधिकारियों से चरखा चलानेवाली महिलाओं को रू-ब-रू कराया गया. अधिकारियों ने वहां उपस्थित महिलाओं को स्वेटर व वस्त्र भी दिखाये. इससे कुछ दिन पहले वहां की प्रशिक्षु महिलाओं को साड़ी भी दिया गया था. प्रशिक्षु महिलाएं वहां उसी साड़ी को पहन कर पहुंची थी. महिलाएं अपने मेहनत के रंग को देख कर खुश थीं. खनवां सहित नरहट प्रखंड के कई गांव की महिलाएं लगभग एक साल से घरों में सोलर चरखा से सूत बना रही हैं. सूत की खरीददारी इसी संस्थान के माध्यम से कर बाहर भेजा जा रहा है.
महिलाओं को जब बने कपड़ों व स्वेटर को दिखाया गया और पूछा गया कि पहचानिये क्या ये आपके बनाये सूत हैं, तो महिलाएं खुशी और हर्ष से पुलकित हो उठी. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लुधियाना से पहुंचे कपड़ों के मिल के अधिकारियों से मिलवाया. चूंकि पहुंची महिलाएं बहुत कुछ जानने को उत्सुक थीं. मंत्री सहित अधिकारियों ने महिलाओं को लगन से काम करने की नसीहतें दीं. केंद्रीय मंत्री ने बिचौलिये व ठगने वाले लोगों के चक्कर में नहीं पड़ने की भी नसीहत दी. मिलते-मिलते नाबार्ड और बैंक के अधिकारियों ने महिलाओं को सहयोग का भी भरोसा दिलाया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन