गया की बेटी ने की पहल तो पीएम ने खोली झोली

हिसुआ/नरहट : बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जन्मस्थली होने के कारण खनवां गांव की अपनी एक अलग पहचान है. लेकिन, नये साल के प्रारंभ होते ही अचानक खनवां गांव एक बार फिर चर्चा में आ गया. नवादा जिले के लोगों को यह समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर अचानक ऐसा क्या […]
हिसुआ/नरहट : बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह की जन्मस्थली होने के कारण खनवां गांव की अपनी एक अलग पहचान है. लेकिन, नये साल के प्रारंभ होते ही अचानक खनवां गांव एक बार फिर चर्चा में आ गया. नवादा जिले के लोगों को यह समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर अचानक ऐसा क्या हुआ, जिससे खनवां गांव का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जुबान पर आ गया. पीएम की पहल पर ही खनवां गांव में ग्राम्य उद्योग और उद्यम नवाचार प्रवर्तन योजना के
अंतर्गत भारतीय माइक्रो क्रेडिट द्वारा प्रवर्तित भारतीय हरित खादी ग्रामोदय संस्थान के द्वारा सोलर चरखा प्रशिक्षण सह उत्पादन केंद्र खनवां गांव स्थापित किया गया है. लेकिन, यह सब कैसे संभव हुआ, यह किसी ने जानने की कोशिश नहीं की. यह सब गया जिले के वजीरगंज थाने के दखिनगांव के रहनेवाले शिक्षक रामवृक्ष सिंह की बेटी साधना देवी की दृढ़इच्छा शक्ति का नतीजा है. करीब 22 वर्ष पहले साधना देवी की विवाह खनवां गांव के रहनेवाले राधेकृष्ण सिंह की बेटे अरविंद सिंह के साथ हुई. उनके सास-ससुर किसान थे. साथ ही उनके पति पांच भाई थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




