शहर में हथियार व कारतूस के साथ कई अपराधी गिरफ्तार
Updated at : 04 Jan 2017 5:51 AM (IST)
विज्ञापन

सुपारी किलरों की निशानदेही पर हो रही छापेमारी नवादा : 21 दिसंबर की रात नगर के पंपुकल रोड स्थित गल्ला व्यवसायी विक्की कुमार को गोली मारे जाने की घटना में मंगलवार की शाम पुलिस ने कई अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पिस्टल व कारतूस भी बरामद किया गया है. पुलिस इनसे पूछताछ […]
विज्ञापन
सुपारी किलरों की निशानदेही पर हो रही छापेमारी
नवादा : 21 दिसंबर की रात नगर के पंपुकल रोड स्थित गल्ला व्यवसायी विक्की कुमार को गोली मारे जाने की घटना में मंगलवार की शाम पुलिस ने कई अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से पिस्टल व कारतूस भी बरामद किया गया है. पुलिस इनसे पूछताछ कर अपराधियों के दूसरे ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है. हालांकि, पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी कहने से परहेज कर रही है. नगर के स्टेशन रोड निवासी विक्की कुमार पंपुकल रोड में गल्ला का व्यवसाय करते हैं. 21 दिसंबर की रात दुकान बंद कर घर आ रहे थे. इसी बीच पहले से घात लगाये तीन अपराधियों ने इस पर गोलीबारी की थी.
इसमें विक्की के पीठ में गोली लगी थी. इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया गया. इस मामले को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी. इस मामले में ही यह गिरफ्तारी की गयी है. संभवत: पुलिस इस मामले को सुपारी किलर से जोड़ कर देख रही है. संभवत: यह अनुसंधान में पता चला है. इसे लेकर बुधवार को एसपी विकास बर्मन प्रेस को पूरी जानकारी देंगे. इसमें कई ठिकानों पर छापेमारी किये जाने की जानकारी मिल रही है.
चोरी के आरोपितों को लेकर जाते पुलिसकर्मी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




