इंटर स्कूल में खेला गया बैडमिंटन टूर्नामेंट

Updated at : 04 Jan 2017 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
इंटर स्कूल में खेला गया बैडमिंटन टूर्नामेंट

हिसुआ : प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय के मैदान पर बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन हुआ. इसमें नवादा व हिसुआ के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. नये साल के मौके पर फैंसी मैच के रूप में इसका आयोजन था. नॉक आउट में मैच सिंगल व डबल में खेला गया. हिसुआ थाना सहित हिसुआ टीम और नवादा टीम ने […]

विज्ञापन

हिसुआ : प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय के मैदान पर बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन हुआ. इसमें नवादा व हिसुआ के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. नये साल के मौके पर फैंसी मैच के रूप में इसका आयोजन था. नॉक आउट में मैच सिंगल व डबल में खेला गया. हिसुआ थाना सहित हिसुआ टीम और नवादा टीम ने मैच में जीत हासिल की.

मैच में नवादा के अांबेडकर इनडोर के अध्यक्ष रवि सिन्हा, गुलशन, हेमंत राज, मयंक, अंकित, रोशन, स्मृति आदि ने हिस्सा लिया. हिसुआ के सतीश कुमार गुप्ता, महेश वर्मा, संजय कुमार, उदय कुमार, मोहम्मद कासिम सहित थानाध्यक्ष आदि शामिल थे. आयोजन टीएस कॉलेज अध्यक्ष आलोक कुमार, परमेंद्र यादव आदि लगे हुए थे. मौके पर सीओ पिंटू कुमार, थानाध्यक्ष संजय कुमार, एसआइ पवन कुमार, अशोक कुमार, कौशल कुमार, डॉ रवि निवास, इब्राहिम थॉमस, मिथिलेश कुमार सिन्हा, मोहम्मद इबरार आदि उपस्थित थे. खेल प्रेमियों ने इंडोर स्टेडियम बनाने की मांग की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन