रजौली में हैं पांच एटीएम, पर सभी बदहाल

Updated at : 04 Jan 2017 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
रजौली में हैं पांच एटीएम, पर सभी बदहाल

रजौली : रजौली में स्थित एसबीआइ की एटीएम इन दिनों स्थायी रूप से बंद रह रहा है. इससे लोगों को भारी मुश्किलें हो रही हैं. नोटबंदी की मार से पहले से ही परेशान लोगों को एटीएम भी रुला रही है. रजौली समेत दूर-दराज से आने वाले लोग बिना रुपये निकाले ही वापस लौट जाते हैं. […]

विज्ञापन

रजौली : रजौली में स्थित एसबीआइ की एटीएम इन दिनों स्थायी रूप से बंद रह रहा है. इससे लोगों को भारी मुश्किलें हो रही हैं. नोटबंदी की मार से पहले से ही परेशान लोगों को एटीएम भी रुला रही है. रजौली समेत दूर-दराज से आने वाले लोग बिना रुपये निकाले ही वापस लौट जाते हैं. गौरतलब है कि रजौली बाजार में चार व एनएच-31 पर सिमरकोल में एक एटीएम है. पांच एटीएम होने के बावजूद भी सुविधाएं नदारद हैं. इनमें से एसबीआइ की एटीएम स्थायी रूप से बंद रहता है.

जब कभी बैंक वालों से पूछा जाता है तो एटीएम में खराबी रहने की बात कह कर टाल जाते हैं. ऐसा ही हाल पीएनबी की एटीएम का भी है. एटीएम तो खुली रहती है,लेकिन उसमें कैश नहीं होता. केवल दिखावे के लिए पीएनबी द्वारा एटीएम खोल दिया जाता है. इसके अलावा एक इंडिया नंबर एक का और दूसरा टाटा इंडिकैश की एटीएम है. मंगलवार को लोग इंडिया एटीएम में रुपये निकालने गये, तो उसमें केवल दो हजार के नोट थे. लिहाजा एक हजार रुपये निकालने वाले लोग बिना रुपये निकाले ही वापस लौट गये. टाटा इंडिकॉम की एटीएम में नोट ही नहीं था. इसके अलावा सिमरकोल का एटीएम भी चालू नहीं था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन