बेरोजगार हुए लोगों को दें मुआवजा

Updated at : 29 Dec 2016 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
बेरोजगार हुए लोगों को दें मुआवजा

नोटबंदी के िखलाफ राजद ने दिया धरना किसानों का कर्ज माफ करने की मांग मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रधानमंत्री को भेजा नवादा सदर : नोटबंदी के खिलाफ बुधवार को राजद की ओर से धरना दिया गया. पार्टी के जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित धरने के उपरांत पार्टी नेताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से […]

विज्ञापन
नोटबंदी के िखलाफ राजद ने दिया धरना
किसानों का कर्ज माफ करने की मांग
मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रधानमंत्री को भेजा
नवादा सदर : नोटबंदी के खिलाफ बुधवार को राजद की ओर से धरना दिया गया. पार्टी के जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित धरने के उपरांत पार्टी नेताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को पत्र भेज कर कई मांगों को पूरा करने की अपील की.पार्टी के लोगों ने देश के किसानों को नोटबंदी के कारण कर्ज माफ करने, नोटबंदी के कारण जिन लोगों के काम छूट गये हैं
उनसबों को मुआवजे के रूप में 50-50 हजार रुपये देने, बैंक से कारोबारियों द्वारा लिए गये पांच लाख रुपये का कर्ज माफ करने, नोटबंदी को लेकर हुई मौत पर उसके परिजनों को पर्याप्त मुआवजा के साथ सरकारी नौकरी देने की मांग की गयी. पार्टी के प्रदेश सचिव कृष्ण बल्लभ प्रसाद यादव ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि राजद गरीबों की लड़ाई लड़ती आयी है.नोटबंदी में सबसे ज्यादा परेशानी गरीबों व किसानों को हुई है.केंद्र सरकार नोटबंदी पर पुनर्विचार नहीं करती है, तो आंदोलन तेज होगा.धरने को रजौली विधायक प्रकाशवीर, अनिल मेहता,मनीष यादव, जिला पर्षद अशोक यादव, बाल्मीकि यादव,प्रिंस तमन्ना,सैयद महफूज आलम, अशोक कुमार,सुरेंद्र यादव,रविंद्र यादव,रणविजय कुमार,प्यारे चौहान,राजकुमार यादव, प्रो जितेंद्र यादव ने भी संबोधित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन