शहर में वनवे का नहीं हो रहा पालन

Updated at : 27 Dec 2016 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में वनवे का नहीं हो रहा पालन

नवादा सदर : शहर के लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन द्वारा कई मार्गों को वनवे किया गया था. वनवे के दौरान सभी मोड़ पर ट्रैफिक पुलिस की तैनात की गयी. कुछ दिनों तक ठीक ठाक चलने के बाद नो इंट्री का पालन नहीं किया जा रहा है. इसके कारण कई मार्गों […]

विज्ञापन
नवादा सदर : शहर के लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए प्रशासन द्वारा कई मार्गों को वनवे किया गया था. वनवे के दौरान सभी मोड़ पर ट्रैफिक पुलिस की तैनात की गयी. कुछ दिनों तक ठीक ठाक चलने के बाद नो इंट्री का पालन नहीं किया जा रहा है. इसके कारण कई मार्गों में लोगों को जाम की समस्या से दो चार होना पड़ता है. सोमवार को भी शहर के विजय बाजार, सोनारपट्टी रोड में भी वनवे नहीं रहने के कारण जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा. विजय बाजार मोड़ पर सोमवार को ट्रैफिक पुलिस नहीं रहने के कारण समस्या उत्पन्न हुई.
प्रशासन ने पांच मार्गों को किया था वनवे : सदर एसडीओ राजेश कुमार द्वारा जन सहयोग से लोगों की सुविधा के लिए शहर के पांच मार्गों को वनवे बनाया गया था. साथ ही नियम को सख्ती से पालन करने के लिए सभी स्थानों पर ट्रैफिक पुलिस तैनात किये गये थे.
ट्रैफिक पुलिस मौजूद रहने पर इन मार्गों में जाम नहीं लगता है, लेकिन पुलिस के हटने के साथ ही नियमों की धज्जियां उड़नी शुरू हो जाती है.वनवे किये गये सभी मार्गों पर नियमों का उल्लंघन किया जाता है. पुलिस के नहीं रहने पर बाइक के साथ ही बड़े वाहन भी इन क्षेत्रों में प्रवेश करते हैं. इसके कारण जाम की समस्या उत्पन्न होती है. इन मार्गों पर सीधे रास्ते जानेवाले वाहन भी जाम में फंस जाते हैं. सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों व मरीजों को होती है. विजय बाजार मोड़ से प्रजातंत्र चौक जाने के लिए बड़े वाहन व रिक्शा बेकरार रहता है. मौका देख कर नियम को तोड़ने में भी पीछे नहीं होते हैं.
बेलीशरीफ से नहीं हटाया गया अतिक्रमण : सोनारपट्टी रोड की ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सदर एसडीओ द्वारा बेलीशरीफ रोड से वाहनों का प्रवेश की इजाजत दी थी. इसको लेकर रास्ते में पड़ने वाले मकान के छज्जा को हटाने का निर्देश दिया था. निर्देश के दो महीने बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई. छज्जा भी नहीं हटाया गया.
कई मार्गों को वनवे की जरूरत
शहर के पांच मार्गों को वनवे किये जाने के बाद और कई मार्गों को वनवे किये जाने की जरूरत है. इससे यातायात व्यवस्था में सुधार हो सके. गोला रोड व पुरानी बाजार को वनवे कर जाम की समस्या से निजात पाया जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन