बंटाईदार किसानों की परेशानी बढ़ी

Updated at : 06 Dec 2016 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
बंटाईदार किसानों की परेशानी बढ़ी

हिसुआ : हिसुआ प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाका कृषि पर ही निर्भर है. ज्यादातर बड़े व मध्यवर्गीय किसान अपनी पूरी खेती स्वयं नहीं कर पाते हैं, वे अपनी खेतों को भूमिहीन किसानों से प्रति कट्ठा या एक मुश्त राशि पर खेती के लिए देते हैं. नोटबंदी के चलते ठेके या बटाईदार वाले किसान अपने उत्पाद […]

विज्ञापन

हिसुआ : हिसुआ प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण इलाका कृषि पर ही निर्भर है. ज्यादातर बड़े व मध्यवर्गीय किसान अपनी पूरी खेती स्वयं नहीं कर पाते हैं, वे अपनी खेतों को भूमिहीन किसानों से प्रति कट्ठा या एक मुश्त राशि पर खेती के लिए देते हैं. नोटबंदी के चलते ठेके या बटाईदार वाले किसान अपने उत्पाद की बिक्री उचित दामों पर नहीं कर पा रहे हैं.

खरीफ फसल की कटाई हो चुकी हैं. ठेके वाले किसान से पैसा वसूलने का दबाव बनाया जा रहा है. सही पैसा का आमद नहीं होना और रुपये लेन-देन को लेकर भू-स्वामी व किसान के बीच आये दिन तू-तू,मैं-मैं हो रही हैं. किसानों में पेसोपेश है कि कब नोटबंदी से उन्हें निजात मिलेगी. जब अपनी उपज लेकर बाजार जाते हैं तो उन्हें रुपये के बजाय दुकानदार द्वारा कहा जाता अभी पर्याप्त रुपये नहीं है. जरूर के हिसाब से पैसा ले लीजिए, बाद में बाकी दिया जायेगा. ऐसे में किसान करे तो क्या करे बस चुपचाप सब झेलने को विवश हैं.

धान में नमी की मात्रा अधिक रहने के कारण खरीद शुरू नहीं हो पा रही है. सभी पैक्सों को नमी मापक यंत्र उपलब्ध कराया गया है. इससे नमी की मात्रा माप कर धान की खरीदारी करनी है. धान में नमी कम होने के साथ ही खरीदा शुरू किया जायेगा. सभी पैक्सों से धान की खरीद के लिए तैयारी किया गया है.
प्रवीण कुमार दीपक, प्रबंधक, एसएफसी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन