तीन दुकानों के ताले तोड़ कर चोरों ने उड़ाये सामान

Updated at : 06 Dec 2016 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
तीन दुकानों के ताले तोड़ कर चोरों ने उड़ाये सामान

एक दुकान से चोरी के बाद शटर का का टूटा ताला. रोह : रविवार की रात चोरों ने रोह बाजार के सिउर रोड में तीन दुकानों का ताला तोड़ दिया. इसमें देवेंद्र साव के साहू ज्वेलर्स का एक ताला तोड़ा व दुकान में लगे शटर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं पास के विनोद चौधरी […]

विज्ञापन

एक दुकान से चोरी के बाद शटर का का टूटा ताला.

रोह : रविवार की रात चोरों ने रोह बाजार के सिउर रोड में तीन दुकानों का ताला तोड़ दिया. इसमें देवेंद्र साव के साहू ज्वेलर्स का एक ताला तोड़ा व दुकान में लगे शटर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. वहीं पास के विनोद चौधरी की मिठाई दुकान का ताला तोड़ कर मिठाई के पास एटीएम कार्ड, पैसे व अनेकों सामान चोरी कर ली. पास में ही संतोष कुमार की गुमटी का ताला तोड़ कर चोरों ने 700 रुपये समेत रखे सामान ले भागे. तीनों घटना से हुए नुकसान का मूल्य लगभग 20 हजार रुपये आंकी जा रही है.
रोह व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष विनोद वर्मा ने बताया कि इस घटना की सूचना थाने को दी गयी. सूचना देने के दो घंटे बाद पुलिस पहुंची. पुलिस प्रशासन के इस रवैये से व्यावसायिक वर्ग के लोगों में काफी आक्रोश है. घटना स्थल पर एसआइ मुबारक अली ने कहा कि पुलिस इस घटना की जांच पड़ताल कर रही है. गौरतलब है कि ठंड में कई बार ऐसी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं. कई बार सोना-चांदी की दुकानों में चोरी हो चुकी है. पुलिस प्रशासन को इस मौसम में गश्ती तेज करने की मांग है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन