बैंक में निकासी व्यवस्था चरमरायी, लोग परेशान
Updated at : 03 Dec 2016 8:18 AM (IST)
विज्ञापन

नारदीगंज : बैंकों से रुपये निकासी की व्यवस्था चरमरा गयी है. इससे ग्राहक काफी त्रस्त व परेशान हो रहे हैं. बैंक खुलने के पहले से ही ग्राहकों की भीड़ नारदीगंज स्थित पीएनबी में पहुंच जा रही है. रुपये निकासी को लेकर जहां ग्राहक के पसीने छूट रहे हैं, वहीं बैंककर्मी भी परेशान दिख रहे हैं. […]
विज्ञापन
नारदीगंज : बैंकों से रुपये निकासी की व्यवस्था चरमरा गयी है. इससे ग्राहक काफी त्रस्त व परेशान हो रहे हैं. बैंक खुलने के पहले से ही ग्राहकों की भीड़ नारदीगंज स्थित पीएनबी में पहुंच जा रही है. रुपये निकासी को लेकर जहां ग्राहक के पसीने छूट रहे हैं, वहीं बैंककर्मी भी परेशान दिख रहे हैं.
ऐसा ही नजारा शुक्रवार को नारदीगंज बाजार पीएनबी में देखने को मिला. भीड़ का आलम था कि लोग आपाधापी करते दिखे. बैंक के मुख्य द्वार से राजगीर-बोधगया राजमार्ग सड़क तक लंबी लाइन लगी हुई. इधर, दो दिन से बैंक ग्राहकों को रुपये उपलब्ध नहीं कराया था. ग्राहकों का कहना है कि नोटबंदी से अभी तक पीएनबी द्वारा चार से पांच दिन ही रुपये का भुगतान हो पाया है. इसके अलावे शेष दिन बैंककर्मी रुपये नहीं रहने की असमर्थता दिखायी है. इससे रुपये के अभाव में ग्राहक को काफी फजीहत झेलनी पडी.
ग्राहकों का कहना है कि बैंककर्मी कारोबारियों व अपने चहेते लोगों को आसान तरीके से रुपये उपलब्ध करा देते हैं. आम लोग दो-चार हजार रुपये के लिए लाइन में खड़े रह जाते हैं और फिर प्रबंधन द्वारा कह दिया जाता है कि बैंक में रुपये खत्म हो गये. छात्र हंडिया निवासी मिथुन कुमार, ननौरा निवासी सचिन कुमार, कहुआरा निवासी पिंटू कुमार, दलेलपुर निवासी रविकांत कुमार ने बैंककर्मियों पर रुपये उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया, कहा हमलोग तीन दिन से निकासी के लिए बैंक जा रहे हैं. लेकिन बैंककर्मी रुपये नहीं दे रहे हैं. इससे हमलोगों के पठन पाठन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




