रेल हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग

Updated at : 22 Nov 2016 5:00 AM (IST)
विज्ञापन
रेल हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग

शोकसभा में वरीय नागरिक संघ के सदस्य. नवादा कार्यालय : वरीय नागरिक संघ सह मानवाधिकार प्रतिष्ठान संरक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में नगर भवन स्थित संघ कार्यालय में एक संवेदना सभा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता करते हुए डॉ श्रीनंदन शर्मा ने मार्मिक भावना व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक अत्यंत हृदयविदारक घटना […]

विज्ञापन

शोकसभा में वरीय नागरिक संघ के सदस्य.

नवादा कार्यालय : वरीय नागरिक संघ सह मानवाधिकार प्रतिष्ठान संरक्षण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में नगर भवन स्थित संघ कार्यालय में एक संवेदना सभा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता करते हुए डॉ श्रीनंदन शर्मा ने मार्मिक भावना व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक अत्यंत हृदयविदारक घटना है. ट्रेन दुर्घटना में लगभग 140 लोगों की मृत्यु और बड़ी संख्या में घायलों की तादाद विभागीय लापरवाही को उजागर करती है. तकनीकी खराबी के कारण हुए इस रेल हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग की गयी. इसके लिए उत्तरदायी कर्मचारियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की हिदायत दी गयी.
सामान्य मानवीय भूल के कारण होने वाले ऐसी बड़ी दुर्घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. दुर्घटना में मारे गये व्यक्तियों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त किया गया. इस मुश्किल घड़ी में ईश्वर से हिम्मत व दृढ़ इच्छाशक्ति देने की प्रार्थना की गयी, जिससे इस मुश्किल दौर में वह सामना कर सके. इस अवसर पर डॉ ओंकार निराला, जगदीश प्रसाद वर्मा, शारदा पांडेय, महेंद्र सिंह, मुंद्रिका सिंह, बच्चू प्रसाद, गौरी शंकर, दीन दयाल, गोपाल शरण सहित अन्य बुजुर्ग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन