बाइक-ॲाटोरिक्शा की टक्कर में 2 की मौत, दो घायल

नवादा : बिहार के नवादा जिला के अकबरपुर थाना अंतर्गत बडैल गांव के समीप एक मोटरसाइकिल और एक ॲाटोरिक्शा के बीच टक्कर में आज दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि दो अन्य व्यक्ति घायल हो गये. नवादा सदर अस्पताल में प्रतिनियुक्त अवर निरीक्षक दिनकर दयाल ने बताया कि मृतकों में भदौनी मुहल्ला निवासी शहनवाज […]
नवादा : बिहार के नवादा जिला के अकबरपुर थाना अंतर्गत बडैल गांव के समीप एक मोटरसाइकिल और एक ॲाटोरिक्शा के बीच टक्कर में आज दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि दो अन्य व्यक्ति घायल हो गये. नवादा सदर अस्पताल में प्रतिनियुक्त अवर निरीक्षक दिनकर दयाल ने बताया कि मृतकों में भदौनी मुहल्ला निवासी शहनवाज अंसारी और हिसुआ थाना अंतर्गत गोबरटोली मुहल्ले के निवासी भिक्षा पासवान शामिल है.
उन्होंने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है तथा दोनों घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




