ग्रामीणों ने थाने को घेरा

Updated at : 11 Nov 2016 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने थाने को घेरा

उग्र लोगों ने रोह-कादिरगंज सड़क को चार घंटे तक रखा जाम थानाध्यक्ष के आते ही लोग करने लगे नारेबाजी, धक्का-मुक्की का भी प्रयास रोह : रोह थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार व मुंशी संजय कुमार के कार्यकलापों से नाराज सम्हरिगढ़ के ग्रामीणों ने गुरुवार को थाने का घेराव किया. साथ ही उग्र लोगों ने रोह-कादिरगंज सड़क […]

विज्ञापन
उग्र लोगों ने रोह-कादिरगंज सड़क को चार घंटे तक रखा जाम
थानाध्यक्ष के आते ही लोग करने लगे नारेबाजी, धक्का-मुक्की का भी प्रयास
रोह : रोह थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार व मुंशी संजय कुमार के कार्यकलापों से नाराज सम्हरिगढ़ के ग्रामीणों ने गुरुवार को थाने का घेराव किया. साथ ही उग्र लोगों ने रोह-कादिरगंज सड़क को चार घंटे तक जाम रखा. भारी संख्या में महिला-पुरुष थाना परिसर में हंगामा करते रहे.
थाने के पास सड़क जाम कर रहे युवकों ने थानाध्यक्ष के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार अपराधियों की मदद कर रहे हैं. तीन नवंबर को इंटर विद्यालय, रोह से परीक्षा देकर लौट रहे सम्हरिगढ़ के अक्षय कुमार की समरैठा गांव के कुछ शरारती युवकों ने बेरहमी से पिटाई कर दी थी. युवक का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया था. रोह थाने में आवेदन देने के बाद भी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी. आरोप है कि रोह थाने के मुंशी संजय कुमार ने एफआइआर दर्ज करने के एवज में नौ सौ रुपये लिये थे. बावजूद प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी.
इसी बीच डंगरा आहर का पानी काटने के विवाद में समरैठा के लोगों द्वारा दिये गये आवेदन पर गुरुवार को सम्हरिगढ़ व समरैठा के लोगों को थाने पर बुलाया गया. इसकी खबर मिलने पर सम्हरिगढ़ से भारी संख्या में ग्रामीण पहुंच कर रोह थाने का घेराव कर दिया. सैकड़ों महिलाएं सड़क पर बैठ गयीं. इससे रोह-कादिरगंज सड़क पर घंटों आवागमन ठप हो गया. जाम में सैकड़ों गाड़ियां फंसी रहीं. यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ीं. जाम में फंसे स्कूली बच्चे भूख-प्यास से परेशान होते रहे. इधर, थाना परिसर में ग्रामीणों ने घंटों हंगामा किया.
बैंक सुरक्षा का जायजा लेकर लौटे थानाध्यक्ष को देखते ही लोगों का गुस्सा और बढ़ गया. लोग विरोध में नारे लगाने लगे. उग्र भीड़ ने थानाध्यक्ष के साथ धक्का-मुक्की का प्रयास किया. पकरीबरावां पुलिस इंसपेक्टर मनोज कुमार सुमन के समझाने के बाद भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ. प्रदर्शनकारी रोह थानाध्यक्ष व मुंशी को हटाने की मांग पर अड़े रहे. अंततः पुलिस इंसपेक्टर ने थानाध्यक्ष व मुंशी को हटाने की प्रदर्शनकारियों की मांग से एसपी को अवगत कराने का आश्वासन दिया. सीओ अमरेश कुमार ने आहर विवाद को सुलझाने का भरोसा दिया. इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने जाम खत्म कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन