ट्रेनों में भीड़, सुविधाएं नदारद काउंटर पर टिकट के लिए कतार में रेलयात्री.

नवादा : कार्यालय त्योहारों के मद्देनजर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है. बड़ी संख्या में दूसरे प्रदेशों में काम करनेवाले लोग दुर्गापूजा व मुहर्रम का त्योहार मनाने को अपने गांव घर लौट रहे हैं. कोलकाता, आसनसोल, वर्धमान जैसे राज्य के पूर्वी हिस्से में रहनेवाले कामगार किऊल की तरफ से आनेवाली ट्रेनों से जिले […]
नवादा : कार्यालय त्योहारों के मद्देनजर ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है. बड़ी संख्या में दूसरे प्रदेशों में काम करनेवाले लोग दुर्गापूजा व मुहर्रम का त्योहार मनाने को अपने गांव घर लौट रहे हैं. कोलकाता, आसनसोल, वर्धमान जैसे राज्य के पूर्वी हिस्से में रहनेवाले कामगार किऊल की तरफ से आनेवाली ट्रेनों से जिले में पहुंचते हैं.
दिल्ली, पंजाब, हरियाणा व उत्तरप्रदेश जैसे राज्यों से लोग गया स्टेशन से ट्रेनें पकड़ते हैं. इससे इन दो जंकशन स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ती हैं. यहां से सवारी ट्रेनें लेकर यात्री अपने घरों तक आते हैं. ऐसे में ट्रेनों के अनियमित समय पर चलने से लोगों की दिक्कतें बढ़ी हुई हैं. केजी रेलखंड में गया-हावड़ा एक्सप्रेस व कामख्या एक्सप्रेस के अलावे कोई भी ट्रेन का समय पर परिचालन नहीं हो पाता हैं. इससे यात्रियों की समस्या लगातार बनी हुई हैं.
सवारी ट्रेनों में सुविधा के नाम पर खानापूर्ति होती है. इन ट्रेनों में शौचालय, रोशनी और रात्रि सुरक्षा की लचर व्यवस्था हैं. इससे यात्रियों में आक्रोश हैं. त्योहारों में नशाखुरानी गिरोह की सक्रियता भी बढ़ जाती हैं. हालांकि, स्टेशन परिसर में अनाउंसमेंट करके यात्रियों को सावधान किया जा रहा हैं. लेकिन लंबे समय से सुविधाओं के अभाव में यात्रियों में रोष देखा जा रहा हैं. लोगों ने रात्रि ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




