दीमक खा रहे नगर पर्षद के कागजात
Updated at : 29 Sep 2016 6:50 AM (IST)
विज्ञापन

रखरखाव की व्यवस्था नहीं होने से बढ़ी परेशानी नवादा सदर : नगर पर्षद कार्यालय में स्थान के अभाव के कारण कागजात के रखरखाव में काफी परेशानी हो रही है. जगह के अभाव में खुले में रखे गये महत्वपूर्ण कागजात को दीमक चाट रहे हैं. बरसात के इन दिनों में पानी से कागजात पूरी तरह गल […]
विज्ञापन
रखरखाव की व्यवस्था नहीं होने से बढ़ी परेशानी
नवादा सदर : नगर पर्षद कार्यालय में स्थान के अभाव के कारण कागजात के रखरखाव में काफी परेशानी हो रही है. जगह के अभाव में खुले में रखे गये महत्वपूर्ण कागजात को दीमक चाट रहे हैं.
बरसात के इन दिनों में पानी से कागजात पूरी तरह गल कर बरबाद हो रहे हैं. वर्षों से रैक पर रखे गये कागजात अब संयोगने लायक भी नहीं बचा है. कई वर्षों से ऐसे कागजात व महत्वपूर्ण संचिका की देखभाल नहीं की गयी है. इस संबंध में नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण मुरारी ने बताया कि स्थान के अभाव के कारण संचिकाओं को कपड़ों में बांध कर रखा गया है. वैसे कागजात की कोई जरूरत नहीं होने के कारण निकाला नहीं जाता है. स्थान होने पर ही कागजात सुरक्षित रह पायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




