ग्रामीणों ने किया सीडीपीओ कार्यालय का घेराव
Updated at : 25 Sep 2016 1:36 AM (IST)
विज्ञापन

सीडीपीओ कार्यालय के पास विरोध-प्रदर्शन करते ग्रामीण. सेविका चयन में लगाया अनियमितता का आरोप नवादा सदर : सदर प्रखंड की सोनसिहारी पंचायत अंतर्गत पछियाडीह के ग्रामीणों ने अभ्यर्थी बबीता कुमारी के नेतृत्व में सदर सीडीपीओ कार्यालय का घेराव किया. ग्रामीणों का आरोप है कि सेविका पद की बहाली में धांधली की गयी है .पछियाडीह निवासी […]
विज्ञापन
सीडीपीओ कार्यालय के पास विरोध-प्रदर्शन करते ग्रामीण.
सेविका चयन में लगाया अनियमितता का आरोप
नवादा सदर : सदर प्रखंड की सोनसिहारी पंचायत अंतर्गत पछियाडीह के ग्रामीणों ने अभ्यर्थी बबीता कुमारी के नेतृत्व में सदर सीडीपीओ कार्यालय का घेराव किया. ग्रामीणों का आरोप है कि सेविका पद की बहाली में धांधली की गयी है .पछियाडीह निवासी रंजीत मांझी की पत्नी बबीता कुमारी का आरोप है कि मैं इंटर पास हूं, सेविका पद के लिए आवेदन की थी. चयन को लेकर 23 सितंबर को केंद्र संख्या 365 व ग्राम सभा का आयोजन पर्यवेक्षिका पुष्पा देवी व जयनंदन सिंह की उपस्थिति में की गयी.
ग्राम सभा का आयोजन महादलित टोला को छोड़कर नरेश रविदास के घर में करके उसकी पत्नी सरिता देवी को चयन कर दिया गया, जो गलत है. जयनंदन सिंह का भतीजा राजेश कुमार भी ग्राम सभा में भाग लिया. ग्रामीणों ने जयनंदन सिंह पर आरोप लगाते हुए सीडीपीओ का घेराव किया. सीडीपीओ ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया, तब ग्रामीण शांत हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




