सड़क पर दुकान चलानेवाले दो फल विक्रेताओं पर केस
Updated at : 23 Sep 2016 7:17 AM (IST)
विज्ञापन

एसडीओ ने मेन रोड में जांच के बाद की कार्रवाई नवादा सदर : गुरुवार को सिविल एसडीओ राजेश कुमार ने अतिक्रमण हटाओ अभियान की सफलता को लेकर मेन रोड में फैले अतिक्रमण का जायजा लिया. जायजा लेने के दौरान एसडीओ राजेश कुमार ने मेन रोड में सब्जी बाजार मोड़ के पास सड़क अतिक्रमण कर फल […]
विज्ञापन
एसडीओ ने मेन रोड में जांच के बाद की कार्रवाई
नवादा सदर : गुरुवार को सिविल एसडीओ राजेश कुमार ने अतिक्रमण हटाओ अभियान की सफलता को लेकर मेन रोड में फैले अतिक्रमण का जायजा लिया. जायजा लेने के दौरान एसडीओ राजेश कुमार ने मेन रोड में सब्जी बाजार मोड़ के पास सड़क अतिक्रमण कर फल दुकान लगाने वाले दो दुकानदारों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने का निर्देश नगर थाना इंस्पेक्टर को दिया.
फल दुकानदार संजय कुमार व छोटू कुमार के खिलाफ नगर थाने में एफआइआर दर्ज करायी गयी है. प्रशासन की ओर से गुरुवार को किये गये अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान हड़कंप मच गया. एसडीओ ने स्थायी दुकानदारों से कहा कि अपने दुकानों के आगे किसी भी तरह का ठेला, फुटपाथ दुकान लगने पर स्थायी दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. एसडीओ ने कहा कि मेन रोड में अब प्रतिदिन अतिक्रमण का मुआयना किया जायेगा.
दूसरी तरफ, जिलाधिकारी मनोज कुमार ने देर शाम खुरी नदी के किनारे पड़े पुराने पुल के स्थान का अवलोकन किया और फुटपाथी दुकानदारों को शिफ्ट कराने संबंधी मसलों पर अधिकारी के साथ विचार किया. उन्होंने शहर व खुरी नदी पुल को पूरी तरह अतिक्रमणमुक्त बनाने की दिशा में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. डीएम ने उक्त स्थल का निरीक्षण कर नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण मुरारी को फुटपाथी दुकान बनाने के लिए एस्टिमेट तैयार करने का निर्देश दिया. उक्त स्थल की तत्काल सफाई कर लाइट लगाने का निर्देश दिया, ताकि फुटपाथी दुकानदार अपनी अस्थायी दुकान लगा सके. इस मौके पर एसपी विकास बर्मन, एसडीओ राजेश कुमार भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




