तीन वर्षों से अधूरा पड़ा है राजीव गांधी भवन
Updated at : 22 Sep 2016 8:06 AM (IST)
विज्ञापन

रामपुर : प्रखंड के कुड़ारी गांव में 10 लाख रुपये की लागत से मनरेगा के तहत बन रहा राजीव गांधी भवन तीन वर्षों से अधूरा पड़ा है. प्रशासनिक उपेक्षा के कारण ही भवन आज बन कर तैयार नहीं हुआ. निर्माण की आधारशीला वर्ष 2013-14 में रखी गयी थी. ग्रामीणों ने बताया कि जब इस भवन […]
विज्ञापन
रामपुर : प्रखंड के कुड़ारी गांव में 10 लाख रुपये की लागत से मनरेगा के तहत बन रहा राजीव गांधी भवन तीन वर्षों से अधूरा पड़ा है. प्रशासनिक उपेक्षा के कारण ही भवन आज बन कर तैयार नहीं हुआ. निर्माण की आधारशीला वर्ष 2013-14 में रखी गयी थी.
ग्रामीणों ने बताया कि जब इस भवन का निर्माण हो रहा था, तो लोगों में आस जगी थी कि प्रखंड व अंचल से संबंधित काम के लिए कुड़ारी पंचायत के लोगों को 16 किमी की दूरी पर स्थित प्रखंड मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा. लेकिन, तीन वर्ष बीत जाने के बाद कुछ होता नहीं देख आशा निराशा में बदलती जा रही है. अभी उक्त भवन का प्लास्टर, दरवाजा व पेंट का काम अधूरा है. पीओ नुरुल होदा से इस संबंध में पूछने पर बताया कि राशि के अभाव में उक्त भवन का काम अधूरा पड़ा है. राशि आने पर काम को पूरा करा दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




