दुर्गापूजा से पहले शहर में बदले जायेंगे खराब बल्ब
Updated at : 22 Sep 2016 8:05 AM (IST)
विज्ञापन

पर्व-त्योहारों को लेकर नगर पर्षद के वार्ड पार्षदों के साथ एसडीओ ने की बैठक नवादा सदर : बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार ने नगर पर्षद में वार्ड पार्षदों के साथ-साथ उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर दुर्गापूजा व मुहर्रम को लेकर चर्चा की. मुख्य पार्षद इजहार रब्बानी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एसडीओ […]
विज्ञापन
पर्व-त्योहारों को लेकर नगर पर्षद के वार्ड पार्षदों के साथ एसडीओ ने की बैठक
नवादा सदर : बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार ने नगर पर्षद में वार्ड पार्षदों के साथ-साथ उनके प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर दुर्गापूजा व मुहर्रम को लेकर चर्चा की. मुख्य पार्षद इजहार रब्बानी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में एसडीओ राजेश कुमार ने पूजा से पहले आयोजित बैठक के बारे में जानकारी दी और कहा कि लोगों को सबसे अधिक समस्या है, वह सफाई व रोशनी की है.
उसे दूर किया जाना चाहिए. दुर्गापूजा व मुहर्रम का त्योहार साथ साथ हैं, ऐसे में सभी सुविधाओं का ख्याल रखना जरूरी है. उन्होंने शहर में खराब पड़े बल्ब को बदलने के साथ ही कचरे के कारण लगने वाले जाम की समस्या को दूर करने की बात कहीं. शहर में सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त करने व लोगों में जागरूकता लाने की बात कही. एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने कहा कि पूजा के दौरान वैसे स्थानों पर रोशनी की व्यवस्था जरूरी है, खास कर जहां भीड़ भाड़ ज्यादा होती है.
मौके पर वार्ड पार्षदों ने भी अपनी बातें रखीं. मुख्य पार्षद के साथ ही उप मुख्य पार्षद सरोज सिंह व मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण मुरारी ने जल्द ही खराब बल्ब को बदलने, सफाई व्यवस्था पूरी करने, पेयजल का इंतजाम करने का भरोसा दिलाया. लगभग दो घंटे तक चली इस बैठक में मुख्य रूप से दुर्गापूजा व मुहर्रम का त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न कराने की बात कही गयी. बैठक में राजेश कुमार मुरारी, सुरेश वर्मन, अरुण कुमार, संजय चौधरी, रामरतन सिंह, सुरेश कुमार, सतेंद्र कुमार राय, दिवेन कुमार राय, मोख्तार खान, मुन्ना शुक्ला, कंचन कुमारी, सेराजुद्दीन, सुबोध कुमार, मौजी राम के साथ ही बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता भी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




