पड़ोसी ने किया युवती के साथ दुष्कर्म
Updated at : 20 Sep 2016 7:50 AM (IST)
विज्ञापन

रजौली : थाना क्षेत्र के अंधरबारी गांव में शनिवार की शाम एक युवती के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया. युवती को गांव के चौकादार की पत्नी के सहयोग से घर पहुंचाया गया. इसके बाद रविवार को गांव में पंचायत बैठी. पंचायत में आरोपित के नहीं आने पर मामला थाना पहुंचा है. पुलिस ने एफआइआर […]
विज्ञापन
रजौली : थाना क्षेत्र के अंधरबारी गांव में शनिवार की शाम एक युवती के साथ पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया. युवती को गांव के चौकादार की पत्नी के सहयोग से घर पहुंचाया गया. इसके बाद रविवार को गांव में पंचायत बैठी. पंचायत में आरोपित के नहीं आने पर मामला थाना पहुंचा है. पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है.
पता चला है कि रोज की रहत युवती गांव से उत्तर बीएसएनएल के टावर से सटे अपने पशु के लिए घास काट रही थी. अचानक पीछे से पड़ोस के ही रहनेवाले इंद्रदेव प्रसाद के पुत्र पिंटू कुमार ने आकर गोद में उठाकर बीएसएनएल टावर के अंदर ले गया और पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया. पीड़ित युवती ने थाने को दिये लिखित आवेदन में कहा है कि दुष्कर्म के बाद भी नहीं काफी हाथ-पैर पड़ने के बाद भी नहीं छोड़ा. एक घंटे बाद गांव के ही चौकीदार की पत्नी की नजर पड़ी तो उन्होंने आकर विरोध किया, तो युवक ने हमें और चौकीदार की पत्नी के साथ मारपीट करने लगा.
शोर होने पर वह से भाग गया. इसके बाद चौकीदार की पत्नी मंजू देवी ने पीड़िता को उसके घर पहुंचाया. उसके बाद रविवार की सुबह गांव में एक पंचायत बुलायी गयी. इसमें पीड़िता युवती के परिवार व युवक के परिजन को बुलाया गया, लेकिन पिंटू के परिजन इस पंचायती में आने से साफ इनकार किया और कहा कि जो करना है कर लो, हम समझ लेंगे. इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने पंचायत से इंसाफ नहीं मिलने के बाद कानून का दरवाजा खटखटाया है. लिखित आवेदन देकर दोषी युवक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
घटना के संबंध में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि पीड़िता द्वारा आवेदन मिला है. एफआइआर दर्ज कर ली गयी है. युवती को मेडिकल जांच के लिए नवादा भेजा जा रहा है. फिर कोर्ट में बयान दर्ज करा कर इसकी पड़ताल की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




