हादसे में एक युवक की मौत, दो जख्मी

नवादा (सदर) : गुरुवार को नवादा-जमुई पथ पर वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बागी बरडीहा मोड़ पर वाहनों की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दोनों जख्मी का सघन इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. बाघी बरडीहा निवासी तीन युवक पल्सर बाइक […]
नवादा (सदर) : गुरुवार को नवादा-जमुई पथ पर वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बागी बरडीहा मोड़ पर वाहनों की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी. दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दोनों जख्मी का सघन इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. बाघी बरडीहा निवासी तीन युवक पल्सर बाइक से नवादा की ओर जा रहे थे.
इसी दौरान बरडीहा मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही एक वाहन द्वारा टक्कर मारने से पल्सर चालक नेयाज अंसारी की घटना स्थल पर मौत हो गयी. इस हादसे में पल्सर पर सवार नदीम आलम व एक और युवक बुरी तरह जख्मी हो गया. एक युवक को साईं नाथ अस्पताल में भरती कराया गया तथा दूसर को सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. लेकिन स्थित गंभीर रहने पर दोनों युवकों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. घटना की सूचना पाकर पैंथर जवानों ने घटना स्थल पर पहुंच कर घायलों को सदर अस्पताल व साई नाथ अस्पताल में भरती कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




