सांप काटने से बच्चे की मौत

नवादा (सदर) : गुरुवार की सुबह हिसुआ थाना क्षेत्र के भेलू बिगहा गांव में सांप काटने से एक आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी.भेलू बिगहा निवासी सुरेंद्र मिस्त्री का आठ वर्षीय पुत्र दिवेश घर में सोया हुआ था. इसी दौरान सुबह में बच्चे के जोर से चिल्लाने पर घर के लोग आये, तो देखा […]
नवादा (सदर) : गुरुवार की सुबह हिसुआ थाना क्षेत्र के भेलू बिगहा गांव में सांप काटने से एक आठ वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी.भेलू बिगहा निवासी सुरेंद्र मिस्त्री का आठ वर्षीय पुत्र दिवेश घर में सोया हुआ था. इसी दौरान सुबह में बच्चे के जोर से चिल्लाने पर घर के लोग आये, तो देखा कि बच्चे के पास से एक सांप निकलकर झाड़ी में चला गया दिखा. परिजनों ने दिवेश को हिसुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भरती कराया.
लेकिन स्थित गंभीर देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के बाद बच्चे को सदर अस्पताल रेफर कर दिया. नवादा ले जाने के क्रम में बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिजनों का बुरा हाल हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




