दो सौ लोगों की आंखों की जांच

Published at :14 Jan 2014 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
दो सौ लोगों की आंखों की जांच

नवादा : आंख भगवान की दी हुई सबसे बड़ी नेमत है. इसी से हम दुनिया को देख पाते हैं. इसकी सुरक्षा करना हमारा कर्तव्य है. ये बातें दिल्ली के प्रसिद्ध आंख रोग विशेषज्ञ डॉ गिरिजेश ने सोमवार को वारिसलीगंज के नारोमुरार गांव में लगाये गये जांच शिविर में कहीं. अभिनव आइ केयर सेंटर पुरानी जेल […]

विज्ञापन

नवादा : आंख भगवान की दी हुई सबसे बड़ी नेमत है. इसी से हम दुनिया को देख पाते हैं. इसकी सुरक्षा करना हमारा कर्तव्य है. ये बातें दिल्ली के प्रसिद्ध आंख रोग विशेषज्ञ डॉ गिरिजेश ने सोमवार को वारिसलीगंज के नारोमुरार गांव में लगाये गये जांच शिविर में कहीं.

अभिनव आइ केयर सेंटर पुरानी जेल रोड व लडू लाल सिंह एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित नेत्र जांच शिविर में दो सौ से अधिक लोगों की आंखों की जांच कर दवा दी गयी. सोसाइटी के सचिव प्रो विजय कुमार ने कहा कि शिविर में हर उम्र के लोगों की जांच की गयी.

जिसकी जैसी जरूरत है, उन्हें सलाह व आगे के इलाज के बारे में बताया गया. नारोमुरार गांव के अलावा कई पड़ोसी गांवों के लोग भी शिविर से लाभान्वित हुए. आधुनिक मशीनों जैसे कंप्यूटर विजन आदि की मदद से जांच की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन