डाटा ऑपरेटरों ने मांगा मानदेय

Published at :10 Jan 2014 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
डाटा ऑपरेटरों ने मांगा मानदेय

नवादा : गुरुवार को डीएम ललन जी के जनता दरबार में विभिन्न मामलों को लेकर 75 आवेदन पहुंचे. इसमें आंगनबाड़ी, पेंशन, इंदिरा आवास, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, राशन केरोसिन कूपन, चतुर्थवर्गीय कर्मचारी बहाली, मानदेय भुगतान व बीपीएल कार्ड बनाने आदि के मामले शामिल थे. सदर प्रखंड के लोहरपुरा पंचायत स्थित शादीपुर गांव निवासी रागिनी […]

विज्ञापन

नवादा : गुरुवार को डीएम ललन जी के जनता दरबार में विभिन्न मामलों को लेकर 75 आवेदन पहुंचे. इसमें आंगनबाड़ी, पेंशन, इंदिरा आवास, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, राशन केरोसिन कूपन, चतुर्थवर्गीय कर्मचारी बहाली, मानदेय भुगतान व बीपीएल कार्ड बनाने आदि के मामले शामिल थे.

सदर प्रखंड के लोहरपुरा पंचायत स्थित शादीपुर गांव निवासी रागिनी कुमारी ने फर्जी मैट्रिक व इंटर का प्रमाणपत्र दिखा कर आंगनबाड़ी सेविका पद पर बहाल होने का आरोप एक सेविका पर लगाया. स्वास्थ्य विभाग के डाटा सेंटर के ऑपरेटरों ने भी लंबित मानदेय भुगतान की मांग की.

डाटा सेंटर ऑपरेटरों ने बताया कि फरवरी, 2013 से डाटा सेंटर को कार्य आकलन के पश्चात गठित जिला स्तरीय कमेटी को उक्त कार्य आकलन पर अनुशंसा के उपरांत भुगतान करना है, लेकिन जिला कार्यक्रम प्रबंधक सह जिला मूल्यांकन व अनुश्रवण पदाधिकारियों द्वारा उचित कदम नहीं उठाया गया, जिससे मानदेय लंबित है. गौरतलब है कि ठंड व शीत लहर के बाद भी जनता दरबार में जिले वासियों ने पहुंच कर अपनी समस्याओं को रखा.

डीएम ने संबंधित विभागों को निर्देश देकर फरियादियों के समस्याओं का निदान कराने को कहा. इस दौरान डीएम के जनता दरबार में कई विभागों के पदाधिकारी भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन