18 मामलों का ऑन स्पॉट निबटारा

नवादा : समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में 58 मामले आये. एसपी डॉ मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि उक्त मामलों में 18 का निबटारा ऑन स्पॉट किया गया. बाकी को संबंधित थानों के हवाले कर कार्रवाई करने व जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि अधिकतर मामले अभियुक्तों […]
नवादा : समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में 58 मामले आये. एसपी डॉ मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि उक्त मामलों में 18 का निबटारा ऑन स्पॉट किया गया. बाकी को संबंधित थानों के हवाले कर कार्रवाई करने व जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया.
उन्होंने बताया कि अधिकतर मामले अभियुक्तों की गिरफ्तारी व पारिवारिक कलह से संबंधित पहुंचे. उन्होंने कहा कि विभागीय स्तर पर कई मामले जनता दरबार में पहुंचे. हिसुआ के तुंगी निवासी सुरेंद्र चौरसिया ने घर में चोरी करने वाले आरापितों की गिरफ्तारी का फरियाद लेकर पहुंचा.
उसने बताया कि उसके बंद घर में स्थानीय किशोरी चौरसिया, छोटू चौरसिया, लाटो चौरसिया, गुड्डू चौरसिया तथा गया और चौरसिया ने घटना को अंजाम दिया.
उक्त नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी का मांग किया. एसपी के जनता दरबार में जिले के सभी थानों के प्रतिनिधि शामिल थे. उन्होंने बताया कि यहां आने वाले फरियादियों में काफी उम्मीदें जुड़ी होती है.
इसलिए कोशिश किया जाता है कि अधिक से अधिक लोगों को उनका न्याय मिल सके. सरकार का उद्देश्य भी यही है कि जनता के हर समस्याओं से रू-ब-रू होकर उसका ऑन स्पॉट निराकरण किया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




