12 बजते ही गूंजा हैप्पी न्यू ईयर

Published at :02 Jan 2014 3:05 AM (IST)
विज्ञापन
12 बजते ही गूंजा हैप्पी न्यू ईयर

31 दिसंबर की रात से लेकर बुधवार को दिन भर हुई मस्ती नारद म्यूजियम, जल मंदिर, शोभिया कृषि फार्म, संकट मोचन मंदिर व शोभिया मंदिर परिसर में जुटे लोग शहर में सुरक्षा व्यवस्था का था व्यापक इंतजाम बच्चों ने बड़ों को ग्रीटिंग्स कॉर्ड देकर लिया आशीर्वाद नवादा : हैप्पी न्यू ईयर के साथ वर्ष-2014 का […]

विज्ञापन

31 दिसंबर की रात से लेकर बुधवार को दिन भर हुई मस्ती

नारद म्यूजियम, जल मंदिर, शोभिया कृषि फार्म, संकट मोचन मंदिर व शोभिया मंदिर परिसर में जुटे लोग

शहर में सुरक्षा व्यवस्था का था व्यापक इंतजाम

बच्चों ने बड़ों को ग्रीटिंग्स कॉर्ड देकर लिया आशीर्वाद

नवादा : हैप्पी न्यू ईयर के साथ वर्ष-2014 का स्वागत में जुटे लोगों ने जम कर लुप्त उठाया. साल के पहले दिन जहां मंदिरों में लोग पूरे साल खुशियों भरा रहने की प्रार्थना करने में जुटे रहे.

वहीं, कई पिकनिक स्पॉटों पर लोग गाजे-बाजे के साथ जश्न मनाते नजर आ रहे थे. शहर के शोभनाथ मंदिर व शोभिया कृषि फॉर्म पर शहरवासी पहुंच कर तरह-तरह के व्यंजन बना कर खाये. दिन भर लोगों की भीड़ लगी रही.

विभिन्न स्थानों पर मेले जैसा दृश्य था. नारद संग्रहालय में वाटर फॉल बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बना. हर तरफ खुशनुमा माहौल देखने को मिल रहा था. नये साल में म्यूजियम पहुंच कर पुरातत्व उपकरण व सामानों के संबंध में बच्चे उत्सुकता वश देख कर जानकारी लिये. चौक-चौराहों पर बैलून की बिक्री खूब हो रही थी.

नये साल के अवसर पर शहर के सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का भी व्यापक इंतजाम जिला प्रशासन द्वारा किया गया था. बच्चों ने अपने घरों में माता-पिता व अन्य परिजनों को हाथों हाथ ग्रिटिंग्स देकर व उनके पैर छू कर आशीर्वाद लेते हुए नये साल की बधाई दिया. यह परंपरा बड़ों को काफी अच्छा लगा.

मुरगे की अधिक डिमांड

नवादा : मुरगा, मीट व मछली के दुकानों पर सुबह चार बजे से ही जबरदस्त भीड़ दिखी. पार्टी सेलिब्रेट करने के लिए आवश्यकतानुसार लोग इसकी खरीदारी कर रहे थे. खरीदने वालों की भीड़ के कारण इनके दामों में भी बढ़ोतरी किया गया. कॉकटेल मुरगा की डिमांड अधिक भी, जबकि यह मार्केट में जल्द ही खत्म हो गया.

बाजारों में भी दिखा असर

नवादा : एक जनवरी के मस्ती का असर बाजारों में भी दिखा. न्यू इयर के पहले दिन के सेलिब्रेसन के कारण कई दुकानें भी बंद थी. बाजारों में आम दिनों की तरह ग्राहक नहीं थे. सुबह में सब्जी, दूध, पनीर, मांस, मुरगा, मछली की दुकानों पर भीड़ दिखी, उसके बाद लोग घरों व पिकनिक स्पॉटों पर मौज मस्ती में मशगुल दिखे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन