नि:शुल्क बनाया जा रहा आधार कार्ड

Updated at : 07 Apr 2016 11:23 PM (IST)
विज्ञापन
नि:शुल्क बनाया जा रहा आधार कार्ड

नि:शुल्क बनाया जा रहा आधार कार्ड नरहट आम लोगों का काम आने वाला आधार कार्ड प्रखंड मुख्यालय परिसर में नि:शुल्क बनाया जा रहा है़ आधार बनाने का कार्य लगातार तीन महिने से जारी है़ इस कार्य में लगे ऑपरेटर सुनिल कुमार और अनिल कुमार द्वारा रविवार को छोड कर प्रति दिन सुबह 10 बजे से […]

विज्ञापन

नि:शुल्क बनाया जा रहा आधार कार्ड नरहट आम लोगों का काम आने वाला आधार कार्ड प्रखंड मुख्यालय परिसर में नि:शुल्क बनाया जा रहा है़ आधार बनाने का कार्य लगातार तीन महिने से जारी है़ इस कार्य में लगे ऑपरेटर सुनिल कुमार और अनिल कुमार द्वारा रविवार को छोड कर प्रति दिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आधार बनाने का काम किया जा रहा है़ जिन लोगों का आधार कार्ड नही बना है़ वैसे व्यक्ति प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित बनाये जा रहे कैंप में आकर अपना आधार कार्ड जरूर बनावां लें. यह कार्ड बच्चा बडा सभी के लिए बनाना जरूरी है़ प्राप्त जानकारी के अनुसार एक लाख 12 हजार 42 की जनसंख्या वाले नरहट प्रखंड में अब तक 42 हजार चार सौ 67 लोगों का आधार बनाया गया है़ नरहट प्रखंड में 69 हजार 5 सौ 75 लोगों का अभी भी आधार कार्ड नही बना है़ आधार कार्ड का मॉनेटिरींग कर रहे अरूण तिवारी ने बताया कि यह कार्ड नि:शुल्क बनाया जा रहा है़ कार्ड बनाने में अगर कोई पैसा मांगता है या कोई शिकायत है तो आप इस 06516450145 नम्बर पर संपर्क कर सकते है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन