स्वास्थ्य दिवस पर योग शिविर का शुभारंभ

Updated at : 07 Apr 2016 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य दिवस पर योग शिविर का शुभारंभ

स्वास्थ्य दिवस पर योग शिविर का शुभारंभ फोटो-नारदीगंज/16कैप्शन-नारदीगंज शाना परिसर में योगा करते लोगप्रतिनिधि4नारदीगंज विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर गुरुवार को नारदीगंज में पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन थाना परिसर में किया गया. प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय, योग प्रशिक्षक सह जिला प्रभारी शिवनरायण प्रसाद, पतंजलि संगठन मंत्री रणधीर कुमार, प्रखंड […]

विज्ञापन

स्वास्थ्य दिवस पर योग शिविर का शुभारंभ फोटो-नारदीगंज/16कैप्शन-नारदीगंज शाना परिसर में योगा करते लोगप्रतिनिधि4नारदीगंज विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर गुरुवार को नारदीगंज में पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन थाना परिसर में किया गया. प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय, योग प्रशिक्षक सह जिला प्रभारी शिवनरायण प्रसाद, पतंजलि संगठन मंत्री रणधीर कुमार, प्रखंड संगठन मंत्री गोरेलाल सिंह ने दीप जला योग कार्यक्रम का शुभांरभ किया. इसके उपरांत उदगित प्राणायाम से योगासन शुरू किया गया. इस दौरान प्रशिक्षक द्वारा विभिन्न योगासनों को सिखाया गया. साथ ही इससे होने वाले लाभ को भी बताया. उन्होंने कहा कि करें योग, रहे निरोग. इस दौरान उन्होंने कपाल भारती, प्राणायाम, अनुलोम, विलोम प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम,बटर फलाई, बज्रासन प्राणायाम की जानकारी दी गयी. बताया कि योग करने से शारीरिक विकास के साथ साथ मानसिक विकास भी होता है. मौके पर एसआइ राजकुमार, रामधनी प्रसाद, अच्चुतानंद सिंह, मुकेश सिंह समेत थाना में कार्यरत जवान व दर्जनों ग्रामीणों ने हिस्सा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन