शराब को लेकर गांवों में छापेमारी

शराब को लेकर गांवों में छापेमारी रजौली.राज्य सरकार की शराबबंदी को पूर्ण रूप से लागू करने के लिए रजौली एसडीपीओ उपेंद्र कुमार सहित एसएसबी जवानों ने थाना क्षेत्र के सतगीर, फुलवरिया सहित कई गांवों में छापेमारी की. हालांकि इस छापेमारी में किसी तरह की सफलता नहीं मिली. थानाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि अवैध […]
शराब को लेकर गांवों में छापेमारी रजौली.राज्य सरकार की शराबबंदी को पूर्ण रूप से लागू करने के लिए रजौली एसडीपीओ उपेंद्र कुमार सहित एसएसबी जवानों ने थाना क्षेत्र के सतगीर, फुलवरिया सहित कई गांवों में छापेमारी की. हालांकि इस छापेमारी में किसी तरह की सफलता नहीं मिली. थानाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि अवैध शराब कारोबारियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जायेगा. थाना क्षेत्र के एनएच 31 पर बाइपास में रोड किनारे बने ताड़ी की झोंपड़ी में व पुरानी बस स्टैंड में ताड़ी के दुकान में एसडीपीओ उपेंद्र कुमार ने विशेष अभियान चलाकर ताड़ी बेच रहे दुकानदार को समझा-बुझा कर छोड़ दिया. रोड किनारे ताड़ी नहीं बेचने की हिदायत दी. बताया कि बिहार सरकार द्वारा ताड़ी को सार्वजनिक स्थल पर नहीं बेचना है और अगर दोबारा बेचते पाया गया, तो कार्रवाई की जायेगी. ताड़ी दुकान में ताड़ी पी रहे ग्राहक ने पुलिस गाड़ी को देखते ही भाग खड़े हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




