टाइपिंग टेस्ट में फर्जी परीक्षार्थी पकड़ाया, हुआ फरार

टाइपिंग टेस्ट में फर्जी परीक्षार्थी पकड़ाया, हुआ फरार नवादा (नगर).स्कूटिव एसिस्टेंट पद के लिए कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट की परीक्षा का आयोजन समाहरणालय स्थित एनआइसी भवन में किया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, टाइपिंग टेस्ट के लिए सबसे पहले काउंसेलिंग कर प्रमाण पत्रों की जांच की जा रही है. इस क्रम में टेस्ट देने […]
टाइपिंग टेस्ट में फर्जी परीक्षार्थी पकड़ाया, हुआ फरार नवादा (नगर).स्कूटिव एसिस्टेंट पद के लिए कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट की परीक्षा का आयोजन समाहरणालय स्थित एनआइसी भवन में किया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार, टाइपिंग टेस्ट के लिए सबसे पहले काउंसेलिंग कर प्रमाण पत्रों की जांच की जा रही है. इस क्रम में टेस्ट देने आये एक परीक्षार्थी को दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने की तैयारी करते हुए पकड़ा गया. स्थापना के वरीय उपसमाहर्ता मंजुषा चंद्रा ने कहा कि परीक्षार्थी को पकड़ा जाता इसके पहले ही वह फरार हो गया. उन्होंने कहा कि गलत तरीके से दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने की कोशिश करने वालों को रोकने के लिए जिला में व्यापक इंतजाम किये गये हैं. आवेदन की मूल कॉपी से फोटो मिला कर अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट के लिए मौका दिया जा रहा है. इसी क्रम में जांच के समय ही फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




