11 बज कर 36 मिनट से कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त

Updated at : 07 Apr 2016 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
11 बज कर 36 मिनट से कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त

11 बज कर 36 मिनट से कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त नवादा (नगर).चैत्र नवरात्र की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है. कलश स्थापना के लिए 11 बज कर 36 मिनट से 12 बज कर 24 मिनट तक शुभ मुहूर्त है. चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा की शुरुआत से नये वर्ष का शुरुआत माना जाता है. […]

विज्ञापन

11 बज कर 36 मिनट से कलश स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त नवादा (नगर).चैत्र नवरात्र की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है. कलश स्थापना के लिए 11 बज कर 36 मिनट से 12 बज कर 24 मिनट तक शुभ मुहूर्त है. चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा की शुरुआत से नये वर्ष का शुरुआत माना जाता है. शक्ति पूजा को लेकर होने वाले नवरात्र पूजा को लेकर जिला के सभी देवी मंदिरों व काली मंदिरों में कलश स्थापना कर नवरात्र की पूजा की तैयारियां पूरी कर ली गयी है. नवरात्र को लेकर जिले में कई मंदिरों में माता दुर्गा के प्रतिमा की स्थापना भी की जाती है. नगर के स्टेशन रोड, प्रसाद बिगहा, कलाली रोड, मिर्जापुर रेलवे फाटक, पारनवादा देवी स्थान, गायत्री मंदिर, गोनावां काली स्थान आदि में कलश स्थापना की जायेगी. मां जगदंबे की पूजा-अर्चना को लेकर लोग पूजा सामग्री की खरीदारी करते दिखे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन