वश्वि स्वास्थ्य दिवस पर कोई व्यवस्था नहीं

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कोई व्यवस्था नहीं सदर अस्पताल में बैनर या पोस्टर भी नहीं लगा फोटो-नवादा/4कैप्शन- जांच के लिये सैंपल लेते कर्मचारीप्रतिनिधि4नवादा (नगर)पूरे विश्व में सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन होता रहा. लेकिन जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस मौके पर केवल कार्यक्रम के नाम पर खानापूर्ति की गयी. राज्य […]
विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कोई व्यवस्था नहीं सदर अस्पताल में बैनर या पोस्टर भी नहीं लगा फोटो-नवादा/4कैप्शन- जांच के लिये सैंपल लेते कर्मचारीप्रतिनिधि4नवादा (नगर)पूरे विश्व में सात अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन होता रहा. लेकिन जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस मौके पर केवल कार्यक्रम के नाम पर खानापूर्ति की गयी. राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुसार डायबिटीज की रोकथाम के लिए सात अप्रैल से डायबिटीज चेकअप कैंप लगाने तथा स्वास्थ्य दिवस को बेहतर तरीके से मनाने की बात कही गयी. लेकिन जिला में इस अवसर पर विभाग द्वारा कार्यक्रम होते नहीं दिखा. हद तो यह थी कि सदर अस्पताल में इससे संबंधित किसी प्रकार की जानकारी के लिए कोई बैनर या पोस्टर भी नहीं लगा हुआ था. डायबिटीज के रोगियों के चेकअप के नाम पर रेगूलर रोगियों को ही इस योजना से जोड़ कर गिनती पूरी की जा रही है. इमरजेंसी वार्ड में स्थित पैथोलॉजिकल लैब में पहुंचने वाले मरीजों का डायबिटीज जांच की जा रही थी. लैब में रहे कर्मचारी ने बताया कि स्वास्थ्य दिवस को लेकर अलग से कोई व्यवस्था नहीं की गयी है. रेगूलर जो मरीज जांच के लिए आते हैं, उनका डायबिटीज टेस्ट किया जाता है. गुरुवार को दोपहर तक आठ मरीजों ने अपना डायबिटीज जांच करायी है. इस संबंध में पूछे जाने पर सदर अस्पताल उपाधीक्षक डाॅ रामनंद प्रसाद सिंह ने कहा कि किसी प्रकार के विशेष कार्यक्रम नहीं की गयी है. डायबिटीज के रोगियों के लिए जांच केंद्र में जांच की सुविधा उपलब्ध है. यह जांच कार्य अभियान के तहत 13 अप्रैल तक चलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




