धूल से लोगों को हो रही परेशानी

Updated at : 07 Apr 2016 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
धूल से लोगों को हो रही परेशानी

धूल से लोगों को हो रही परेशानी नरहट.फतेहपुर व मझंवे जानेवाले रास्ते पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है़ इस निर्माण कार्य के लिए नरहट थाना गेट के ठीक सामने सड़क निर्माण के लिए ठेकेदार द्वारा बालू, मिट्टी व पत्थर का डस्ट को मिलाने का कार्य किया जा रहा है़ इसके चलते काफी धूल […]

विज्ञापन

धूल से लोगों को हो रही परेशानी नरहट.फतेहपुर व मझंवे जानेवाले रास्ते पर सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है़ इस निर्माण कार्य के लिए नरहट थाना गेट के ठीक सामने सड़क निर्माण के लिए ठेकेदार द्वारा बालू, मिट्टी व पत्थर का डस्ट को मिलाने का कार्य किया जा रहा है़ इसके चलते काफी धूल उड़ रही है़ धूल उड़ने के कारण थाने में आये फरियादियों को फजीहत हो रही है़ डस्ट चारों तरफ फैलने के कारण प्रखंड कार्यालय आये लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है़ प्रखंड कार्यालय से सटे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी मरीजों को डस्ट के कारण परेशानी हो रही है़ थाना के पास भारत गैस कार्यालय में भी दिन भर धूल भरा रहता है़ काफी मात्रा में धूल उड़ने के कारण लोगों को स्वास लेने में परेशानी हो रही है़ प्रति दिन अपने कुछ न कुछ कार्य के लिए थाना व प्रखंड कार्यालय आनेवाले लोगों को धूल के कारण परिसर में बैठना मुश्किल हो गया है़ इस कार्य में लगे ट्रक ड्राइवर ने बताया कि यहां से तैयार माल को फतेहपुर व मझंवे की तरफ सड़क निर्माण में लगाया जा रहा है़ गेट के सामने अर्थमूवर (जेसीबी मशीन) द्वारा सभी मटेरियल को एक साथ मिलाने के कारण काफी धूल उड़ने से परेशानी हो रही है़ लोगों की शिकायत पर गुरुवार को थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने मटेरियल तैयार करा रहे लोगों को काम बंद करने को कहा़ कंपनी के मुंशी व मालिक के नाम नोटिस भेज कर इस कार्य को भीड़ भाड़ वाले जगह से अलग कहीं सुनसान जगह में करने की सलाह दी है़ थानाध्यक्ष ने कहा की इस जगह पर मटेरियल तैयार करने से आम लोगों को भारी परेशानी हो रही है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन